Paytm Share Price: पेटीएम के शेयर में भारी गिरावट, देखें कितना गिर गया प्राइस

Paytm Share Price: पेटीएम के शेयर आज बाजार खुलते ही तेजी से शेयर प्राइस में आई बड़ी गिरावट. पेटीएम के शेयर नीचे क्यों जा रहे हैं? जानें एक-एक डिटेल यहां.

Paytm Share Price: शेयर बाजार में आज गुरुवार 12 जून 2025 को गिरावट देखने को मिल रही है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. इसी बीच पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयर का भी बूरा हाल है.

UPI प्लेटफॉर्म Paytm की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयर में आज काफी गिरावट देखने को मिल रही है. आज 12 जून को शेयर मार्केट खुलते ही One 97 Communications Ltd. के शेयर करीब 10% नीचे गिर गए. आखिर अचानक से Paytm की पैरेंट कंपनी के भाव इतना क्यों गिर गए चलिए समझते हैं. कल 11 जून को एक खबर आई थी कि 3000 रुपये से ज्यादा के यूपीआई ट्रांजैक्शन पर MDR चार्जेस लगेंगे. ऐसा कहा जा रहा था, इससे पेटीएम जैसे यूपीआई ट्रांजैक्शन कंपनियों को फायदा मिलेगा. लेकिन खबर को 11 जून शाम में वित्त मंत्रालय ने झूठा करार दे दिया.

वित्त मंत्रालय ने दी जानकारी

वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया X पर लिखा, “यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर चार्ज लगाए जाने की अटकलें और दावे पूरी तरह से झूठे, निराधार और भ्रामक हैं. इस तरह की निराधार और सनसनी पैदा करने वाली अटकलें हमारे नागरिकों के बीच अनावश्यक अनिश्चितता, भय और संदेह पैदा करती हैं. सरकार यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.”

One 97 Communications Ltd. के शेयर

इसका असर आज के शेयर में जबरदस्त देखने को मिला. 12 जून को जब शेयर मार्केट खुला तो पेटीएम की पैरेंट कंपनी One 97 Communications Ltd. के भाव एकदम से नीचे गिर गए. One 97 Communications Ltd. के शेयर में अभी तक 5 से 10% की गिरावट देखी गई है. One 97 Communications Ltd. के शेयर 905 रुपये के आस-पास ट्रेड हो रहे हैं.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE)

वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 864.40 रुपये के भाव पर इंट्राडे लो बनाए हुए हैं, जबकि कल 11 जून को ये 960.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ था.

रिपोर्ट: शैली आर्या

Also Read: IRCTC अकाउंट को कैसे करें अपने आधार से लिंक? जानें तरीका, बिना इसके बुक नहीं होगा तत्काल टिक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >