5 साल या 18 साल? ऐसे तय होगी अब बच्चे के पासपोर्ट की वैलिडिटी

बच्चों के पासपोर्ट के नए नियम लागू हो गए हैं. जानें 15 साल से कम उम्र के बच्चों को कितने साल की वैधता मिलेगी और फीस में क्या बदलाव हुआ है.

Passport Rules for Children: विदेश मंत्रालय (MEA) ने 15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट नियमों में बदलाव किया है. अब बच्चों का पासपोर्ट 5 साल या उनके 18 साल के होने तक ही मान्य रहेगा, इनमें से जो भी समय पहले पूरा होगा. नए Passports (Amendment) Rules, 2026 के तहत यह फैसला लिया गया है, जो 17 सितंबर 2026 को आधिकारिक गजट में प्रकाशन के साथ ही देश भर में लागू हो गया है.

अगर आपके घर में भी छोटे बच्चे हैं और आप उनके साथ विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पासपोर्ट बनवाने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके बेहद काम की है.

नया नियम क्या है और बच्चों को कितने साल की वैधता मिलेगी?

संशोधित नियम 12(1A) के तहत 15 साल से कम उम्र के बच्चों को अब 36 पन्नों वाला साधारण पासपोर्ट दिया जाएगा. इसकी वैधता तय करने के लिए 5 साल या 18 साल की उम्र की सीमा रखी गई है.

बच्चे की उम्रपासपोर्ट की वैधतावजह
5 साल का बच्चा5 साल (10 साल की उम्र तक)5 साल की अवधि पहले पूरी होगी
14 साल का बच्चा4 साल (18 साल की उम्र तक)बच्चा 18 साल का पहले हो जाएगा

यानी अगर बच्चा 5 साल पूरा होने से पहले ही 18 साल का हो जाता है, तो पासपोर्ट उसी दिन अमान्य हो जाएगा.

पासपोर्ट के फॉर्मेट और फीस में क्या बदलाव हुआ है?

बच्चों के पासपोर्ट को लेकर फॉर्मेट और आवेदन फीस से जुड़ी दो अहम बातें ध्यान रखें:

  • 36 पन्नों वाला पासपोर्ट: बच्चों को अब वयस्कों की तरह 36 पेजों की पूरी पासपोर्ट बुकलेट मिलेगी. इससे वीजा और विदेश यात्रा के स्टैम्प लगाने के लिए पर्याप्त जगह रहेगी.
  • नई फीस व्यवस्था: नियम 8 में संशोधन करके आवेदन फीस के ढांचे में बदलाव किया गया है. अब 'Schedule IV' में तय दरों के हिसाब से फीस ली जाएगी.

आवेदन करते समय माता-पिता को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट नियमों (1980) के तहत यह नया बदलाव किया है. विदेश यात्रा या पासपोर्ट नवीनीकरण (Renew) कराते समय इन बातों का विशेष ध्यान रखें:

  • डॉक्यूमेंट्स की सही जांच: बच्चे का नाम, जन्मतिथि और माता-पिता के विवरण में कोई गलती न हो.
  • लेटेस्ट फीस चेक करें: पासपोर्ट के प्रकार और कैटेगरी के हिसाब से फीस अलग हो सकती है. आवेदन करने से पहले आधिकारिक पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर मौजूदा दरें जरूर देख लें.
  • उम्र के हिसाब से प्लानिंग: बच्चे की वर्तमान उम्र देखकर ही पासपोर्ट के नवीनीकरण की योजना बनाएं ताकि ऐन वक्त पर यात्रा में रुकावट न आए.

ये भी पढ़ें: Indigo में सफर करना हुआ महंगा, बच्चों के टिकट से लेकर एक्स्ट्रा सामान तक, जानें नए चार्ज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >