Parvesh Verma Net Worth: एक अरब से बस इतनी कम है दिल्ली के उपमुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा की संपत्ति, जानें नेट वर्थ

Parvesh Verma Net Worth: प्रवेश वर्मा की कुल संपत्ति लगभग 90 करोड़ रुपये आंकी गई है. इसमें 77.89 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 12.19 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है.

Parvesh Verma Delhi Deputy Cm Net Worth: दिल्ली चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराकर भारी बहुमत से विजयी हुए प्रवेश वर्मा को अब दिल्ली का उप मुख्यमंत्री बनने जा रहे है. ऐसे में यह जानना दिलचस्प होगा कि उनकी कुल संपत्ति कितनी है और उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में क्या जानकारी दी है.

कितनी संपत्ति के मालिक हैं प्रवेश वर्मा?

चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामे के अनुसार, प्रवेश वर्मा की कुल संपत्ति लगभग 90 करोड़ रुपये आंकी गई है. इसमें 77.89 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 12.19 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है. उनकी संपत्तियों में कृषि योग्य भूमि, गोदाम और घर शामिल हैं. यानी कि प्रवेश वर्मा की कुल संपत्ति एक अरब से सिर्फ 10 करोड़ रुपये कम है.

नकदी और वाहनों की जानकारी

प्रवेश वर्मा के पास 2.20 लाख रुपये की नकदी उपलब्ध है. उनके पास तीन कारें भी हैं:

  • टोयोटा फॉर्च्यूनर – 9 लाख रुपये
  • टोयोटा इनोवा – 36 लाख रुपये
  • महिंद्रा XUV – 11.77 लाख रुपये

प्रवेश वर्मा की आय के मुख्य स्रोत

  • पूर्व सांसद को मिलने वाली पेंशन
  • किराये से होने वाली आमदनी
  • ब्याज से प्राप्त होने वाली आय
  • पार्टनरशिप फर्म से होने वाली कमाई

प्रवेश वर्मा की पढ़ाई-लिखाई (Parvesh Verma’s Education)

प्रवेश वर्मा ने अपनी एमबीए की पढ़ाई नई दिल्ली के कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया स्थित स्टेट फॉर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से पूरी की है.

प्रवेश वर्मा की इनकम टैक्स रिटर्न के आंकड़े

  • 2023-24: ₹19.68 करोड़
  • 2022-23: ₹12 लाख
  • 2021-22: ₹2.87 करोड़
  • 2020-21: ₹84.61 लाख
  • 2019-20: ₹92.94 लाख

कौन हैं प्रवेश साहेब सिंह वर्मा

दिल्ली के सियासत में पिछले कुछ समय से केजरीवाल के खिलाफ सबसे मुखर आवाज बनकर कोई उभरा है तो वो हैं प्रवेश वर्मा. ये पूर्व सीएम साहेब सिंह वर्मा के बेटे हैं और दिल्ली के पूर्व सांसद भी रह चुके है. इनकी छवि हिंदुवादी नेता की रही है साथ ही माना जा रहा है इस बार बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतारा था.

Also Read: Rekha Gupta Net Worth: दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता के पास कितनी है संपत्ति और गाड़ी?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >