Pakistan Share Market: भारत की सर्जिकल स्ट्राइक का झटका कराची को, पाकिस्तान के शेयर बाजार में भगदड़

Pakistan Share Market: भारत-पाक तनाव के बीच जहां भारत के शेयर बाजार में तेजी दिखी, वहीं पाकिस्तान की मार्केट लुढ़क गई. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और आर्थिक प्रतिबंधों ने कराची एक्सचेंज को हिला दिया. भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था ने विदेशी निवेशकों का भरोसा कायम रखा, जबकि पाकिस्तान में डर का माहौल बना रहा.

Pakistan Share Market: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव का असर सिर्फ बॉर्डर पर ही नहीं, बल्कि दोनों देशों के शेयर बाजारों पर भी साफ देखा जा सकता है. एक तरफ है भारत की मजबूत और भरोसेमंद अर्थव्यवस्था, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान की लड़खड़ाती फाइनेंशियल हालत. पिछले दो हफ्तों के आंकड़े ये कहानी बड़ी साफ़गोई से बयां कर रहे हैं.

भारत की सर्जिकल स्ट्राइक और पाकिस्तान की मार्केट में हड़कंप

22 अप्रैल 2025 के बाद से हालात तेजी से बदले. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की शुरुआत की.

  • इंडस वॉटर ट्रीटी को सस्पेंड किया गया
  • पाकिस्तान से आने वाले पार्सल और सामान पर बैन लगाया गया
  • 7 मई को भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया

इस पूरी सीरीज के दौरान पाकिस्तान स्टॉक मार्केट यानी कराची इंडेक्स में 6% से ज़्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जबकि भारत का Nifty 50 करीब 1% की बढ़त के साथ बंद हुआ.

पाकिस्तान की हालत क्यों है खराब?

पाकिस्तान की मार्केट गिरावट का बड़ा कारण उसकी कमज़ोर अर्थव्यवस्था है.

  • IMF के बेलआउट पर निर्भरता
  • फॉरेन एक्सचेंज रिज़र्व कम होना
  • बेरोज़गारी, महंगाई और कमजोर प्रशासन

विदेशी निवेशकों का लगातार पलायन
कराची स्टॉक एक्सचेंज में ट्रेडिंग वॉल्यूम कम है, जिससे थोड़ी सी नकारात्मक खबर भी बड़े उतार-चढ़ाव का कारण बन जाती है.

मूडीज़ की चेतावनी: “तनाव बढ़ा तो पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था टूट जाएगी”

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी Moody’s ने अपनी रिपोर्ट में चेतावनी दी है. “अगर भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव लंबे समय तक जारी रहता है तो पाकिस्तान की आर्थिक रिकवरी रुक जाएगी. IMF से मिली राहत भी नाकाफी साबित हो सकती है.” वहीं भारत के बारे में रिपोर्ट में कहा गया.”भारत की आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी. मजबूत ग्रोथ, सरकारी निवेश और निजी खपत इसके सहारे बनेंगे.” पिछले 15 दिनों में भारत में ₹43,940 करोड़ का FII निवेश आया है, जो बाजार को सपोर्ट देने में बेहद अहम रहा. वहीं पाकिस्तान से विदेशी निवेशकों ने तेजी से पैसे निकाले हैं.

Also Read: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाया पाकिस्तान, गुरुद्वारे पर भी किया हमला, 15 नागरिकों की मौत, 43 घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >