OYO को चाहिए नया नाम, क्या आपके दिमाग में है वो जादुई शब्द? इनाम ₹3 लाख का

OYO की मूल कंपनी को नया नाम चाहिए और इसके लिए रितेश अग्रवाल ने प्रतियोगिता शुरू की है. विजेता को ₹3 लाख का इनाम मिलेगा. नाम एक शब्द का, ग्लोबल, टेक-फ्रेंडली और ब्रांड के विस्तार योग्य होना चाहिए. एंट्रीज़ जल्द बंद होंगी.

OYO: देश के युवा उद्यमियों में शुमार रितेश अग्रवाल एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने अपनी कंपनी OYO (Oravel Stays) को एक नई ग्लोबल पहचान देने के लिए आम लोगों को खुला निमंत्रण दिया है. उन्होंने एक नाम सुझाने की प्रतियोगिता शुरू की है, जिसमें जीतने वाले को 3 लाख रुपये का इनाम मिलेगा. यह नाम OYO के किसी होटल या प्रोडक्ट का नहीं, बल्कि उस पैरेंट कंपनी का होगा जो ओयो की पूरी ग्लोबल ब्रांडिंग और इनोवेशन को संभालती है. यानी रितेश का मकसद है कि भारत में बनी कंपनी को दुनिया के सामने एक नई पहचान दी जाए – एक ऐसा नाम जो भारत में पैदा हुआ हो, लेकिन पूरी दुनिया के लिए बना हो.

रितेश ने बताया कि कैसा नाम होना चाहिए

  • एक शब्द का
  • ग्लोबल अपील वाला
  • किसी खास संस्कृति या भाषा से जुड़ा न हो
  • टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को दर्शाने वाला
  • याद रखने में आसान और इंसानी स्पर्श वाला
  • भविष्य में हॉस्पिटैलिटी के बाहर भी ब्रांड के विस्तार के लायक
  • साथ ही, अगर .com डोमेन भी फ्री हो तो सोने पे सुहागा

इनाम के साथ मिलेगा मौका रितेश से मिलने का

इस प्रतियोगिता में सिर्फ इनाम ही नहीं, विजेता को रितेश अग्रवाल से मिलने का मौका भी मिलेगा. रितेश ने खुद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है और बताया है कि एंट्रीज़ जल्दी बंद हो सकती हैं, इसलिए जो भी नाम सुझाना चाहता है, उसे फौरन हिस्सा लेना चाहिए.

IPO की तैयारी में जुटी है OYO

दरअसल, यह पहल उस वक्त सामने आई है जब OYO अपने IPO (Initial Public Offering) की तैयारी में जुटी हुई है. खबरों के मुताबिक, कंपनी ने पांच इन्वेस्टमेंट बैंकों को लंदन स्थित सॉफ्टबैंक के दफ्तर में एक अहम प्रेजेंटेशन के लिए नियुक्त किया है. यह प्रेजेंटेशन जून में होगा और इससे तय हो सकता है कि कंपनी इस फाइनेंशियल ईयर की आखिरी तिमाही में IPO लेकर आएगी या नहीं.

OYO के प्रीमियम होटल्स के लिए भी हो सकता है यह नाम

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, ओयो अपनी प्रीमियम और मिड-मार्केट होटल्स के लिए एक नया ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है. जिस नाम के लिए प्रतियोगिता चल रही है, संभावना है कि वही नाम इस नए प्रीमियम होटल ऐप का भी हो. यह ऐप भारत समेत ओयो के सभी ग्लोबल मार्केट्स में पेश किया जा सकता है, जहां इस सेगमेंट में तेज़ी से ग्रोथ देखी जा रही है.

Also Read: 8th Pay Commission: 2026 से पहले नहीं मिलेगा नया वेतन? जानिए क्यों लटक रहा है 8वां वेतन आयोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >