Option Trade: इस पैटर्न पर Bank Nifty देता है बंपर मुनाफा, दो से तीन गुणा बढ़ जाता है प्रीमियम

Option Trade: एक्सपर्ट शिव पूजन सिंह के मुताबिक यह सबसे ज्यादा मुनाफा तब देता है जब मार्केट डाउन ट्रेंड में हो और 300 से 400 पॉइंट ऊपर उठने के बाद टॉप में एक शूटिंग स्टार कैंडल बने. ऑप्शन ट्रेड में ऐसा पैटर्न तगड़ा मुनाफा देता है.

Option Trade: बैंक निफ्टी ऑप्शन ट्रेड के लिए जिस तरह हैमर पैटर्न अपवर्ड मूवमेंट के लिए काफी स्ट्रांग माना जाता है, उसी तरह शूटिंग स्टार पैटर्न डाउनट्रेंड के लिए काफी अहम कैंडल हैं. बैंक निफ्टी में एक खास स्थिति में अगर शूटिंग स्टार पैटर्न बनता है तो यह Bank Nifty को अच्छा खासा करेक्शन देता है. जिससे ऑप्शन ट्रेडर को तगड़ा मुनाफा होता है. शूटिंग स्टार कैंडल एक नेगेटिव कैंडल पैटर्न है, जिसे पुट (PUT) खरीदने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

निगेटिव कैंडल है शूटिंग स्टार: बैंक निफ्टी ऑप्शन ट्रेडर्स का शूटिंग स्टार कैंडल भी हैमर की तरह ही पसंदीदा कैंडल होता. बैंक निफ्टी के ग्राफ में एक अच्छी खासी बढ़त के बाद अगर एक खास पोजीशन में शूटिंग स्टार कैंडल बनता है तो निवेशक इसे ही देखकर पुट खरीद लेते हैं और बाजार से उन्हें एक मोटा मुनाफा भी होता है. बैंक निफ्टी या निफ्टी 50 ऑप्शन ट्रेड करने वालों के लिए शूटिंग स्टार कैंडल विशेष महत्व वाला पैटर्न होता है.

कब मुनाफा देता है शूटिंग स्टार कैंडल: बैंक निफ्टी या निफ्टी 50 के चार्ट में बनने वाला हर शूटिंग स्टार कैंडल मुनाफा नहीं देता. यह बंपर रिटर्न तक देता है तो यह एक खास पैटर्न में बनता है. उस समय ऑप्शन का प्रिमियम भी काफी बढ़ जाता हैं, जिससे ट्रेडर को काफी तगड़ा मुनाफा होता है. एक्सपर्ट शिव पूजन सिंह के मुताबिक यह सबसे ज्यादा मुनाफा तब देता है जब मार्केट डाउन ट्रेंड में हो और 300 से 400 पॉइंट ऊपर उठने के बाद टॉप में एक शूटिंग स्टार कैंडल बने. ऑप्शन ट्रेड में ऐसा पैटर्न तगड़ा मुनाफा देता है.

क्या होता है ऑप्शन ट्रेड: बता दें, ऑप्शन ट्रेड एक ऐसा कॉन्ट्रैक्ट (Contract) है जिसके तहत सिक्योरिटी की खरीद-बिक्री होती है. ऑप्शन ट्रेड एक निश्चित समय के लिए होता हैं, जो एक सप्ताह से लेकर महीनों तक हो सकता है. एक्सपायरी से पहले इसे बेच देना होता है. नहीं तो सारा प्रिमियम खुद ही गलकर जीरो हो जाएगा. यह तत्काल कमाई का एक बेहतर जरिया हो सकता है. कई लोग तो ऐसे हैं जो एक ही ट्रेड में करोड़ो कमा लेते हैं. हालांकि इसमें नुकसान होने की भी संभावना होती है.

Also Read: Option Trade: बैंक निफ्टी चार्ट में यह पैटर्न देता है मोटी कमाई, रॉकेट की रफ्तार से बढ़ता है प्रिमियम

नोट: ऑप्शन ट्रेड में अत्यधिक जोखिम का खतरा होता है. प्रीमियम के डाउन होते ही ऑप्शन जीरो हो सकता है. ऐसे में जबरदस्त घाटा लग सकता है. इसलिए ऑप्शन की खरीद या बिक्री किसी जानकार की सलाह के बाद ही करें. खबर पढ़कर ट्रेड करते हैं तो आपके नफा नुकसान का जिम्मेदार प्रभात खबर डॉट कॉम नहीं होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >