मोबिक्विक के शेयरों में जोरदार उछाल, 58% की बढ़त के साथ हुई लिस्टिंग

One Mobikwik share price: वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड के हाल ही में लाभप्रदता की ओर बढ़ने और डिजिटल भुगतान को अपनाने की बढ़ती प्रवृत्ति ने बाजार के विश्वास को बढ़ाया है. इस गति को बनाए रखना लाभप्रदता बनाए रखने और प्रतिस्पर्धी फिनटेक क्षेत्र में अपनी जगह बनाने की इसकी क्षमता पर निर्भर करेगा.

One Mobikwik Share Price: फिनटेक कंपनी वन मोबिक्विक सिस्टम्स के शेयर की लिस्टिंग बुधवार 18 दिसंबर 2024 को बीएसई और एनएसई में 440 रुपये पर हो गई, जो इसके इश्यू प्राइस से करीब 58% अधिक है. इसके आईपीओ को करीब 120% सब्सक्रिप्शन, जो उपलब्ध कुल शेयरों की संख्या से काफी अधिक था. वन मोबिक्विक के एंकर निवेशकों में एसबीआई म्यूचुअल फंड, क्वांट म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, एमएस इंडिया इन्वेस्टमेंट फंड, व्हाइटओक कैपिटल, एक्सिस म्यूचुअल फंड और बंधन म्यूचुअल फंड शामिल हैं.

आईपीओ में निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी

वन मोबिक्विक का शेयर 58.51% की प्रभावशाली लिस्टिंग बढ़त के साथ हुई, जो 279 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 440 रुपये पर खुले. आईपीओ की शुरुआत के बाद इसके शेयरों में 16% से अधिक की उछाल आई है. आईपीओ को 125.69% सब्सक्रिप्शन मिला, जो इसके उच्च मूल्यांकन और प्रतिस्पर्धी फिनटेक परिदृश्य के बावजूद निवेशकों की भारी दिलचस्पी को दर्शाता है.

ग्रे मार्केट की उम्मीदों के अनुरूप हुई लिस्टिंग

मोबिक्विक आईपीओ लिस्टिंग ग्रे मार्केट की उम्मीदों के अनुरूप है. ग्रे मार्केट गतिविधियों पर नजर रखने वाले सूत्रों के अनुसार, बुधवार को लिस्टिंग से पहले मोबिक्विक के गैर-सूचीबद्ध शेयरों का भाव 439 रुपये प्रति शेयर था, जो 279 रुपये के निर्गम मूल्य पर 160 रुपये या 57.35% के ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) को दर्शाता है.

इसे भी पढ़ें: 400 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.85% रिटर्न दे रहा यह बैंक, वरिष्ठ नागरिकों को जोरदार कमाई

लाभ बुक करने की सलाह

स्वस्तिका इन्वेस्टमेंट की वेल्थ हेड शिवानी न्याती के हवाले से बिजनेस स्टैंडर्ड ने एक रिपोर्ट दी है, जिसमें उन्होंने कहा है, “कंपनी के हाल ही में लाभप्रदता की ओर बढ़ने और डिजिटल भुगतान को अपनाने की बढ़ती प्रवृत्ति ने बाजार के विश्वास को बढ़ाया है. इस गति को बनाए रखना लाभप्रदता बनाए रखने और प्रतिस्पर्धी फिनटेक क्षेत्र में अपनी जगह बनाने की इसकी क्षमता पर निर्भर करेगा. ” शिवानी न्याती ने हाई लिस्टिंग लाभ को देखते हुए निवेशकों को लाभ बुक करने की सलाह दी जाती है, जबकि जो लोग इसे होल्ड करना चाहते हैं, उन्हें लगभग 400 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता एसआईपी का 5x12x40 फॉर्मूला, जान जाएगा तो 6 करोड़ का मालिक होगा बच्चा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >