Ola का धमाका ऑफर, हटाया कमीशन, हर राइड का पैसा सीधे जेब में, बस करना होगा ये काम

Ola ने “30 डे ओला पास” नाम से यह नया प्लान लॉन्च किया है. इस पास के तहत कोई भी ड्राइवर यदि पूरे महीने के लिए ₹2010 अदा करता है तो वह पूरे महीने के दौरान जीरो कमीशन पर अपनी कैब चला सकता है.

Ola: कैब एग्रीगेटर कंपनी ओला ने अपने ड्राइवर पार्टनर्स के लिए एक बड़ा ऐलान किया है. अब ड्राइवर हर राइड पर ओला को कमीशन नहीं देंगे, बल्कि एक तय मासिक शुल्क के बदले पूरे महीने के लिए जीरो कमीशन का फायदा उठा सकेंगे. यह जानकारी कंपनी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए साझा की.

क्या है Ola का नया “30 डे ओला पास”

ओला ने “30 डे ओला पास” नाम से यह नया प्लान लॉन्च किया है. इस पास के तहत कोई भी ड्राइवर यदि पूरे महीने के लिए ₹2010 अदा करता है तो वह पूरे महीने के दौरान जीरो कमीशन पर अपनी कैब चला सकता है. यानी हर राइड पर जो कमीशन (जो अभी तक 15% से 30% तक होता था) कंपनी को देना पड़ता था, अब वह नहीं देना होगा. ड्राइवरों को प्रतिदिन ₹67 के हिसाब से यह पास खरीदना होगा, जो 30 दिन के लिए वैध रहेगा. इसका मतलब ड्राइवर महीनेभर में कुल ₹2010 खर्च कर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं.

क्यों फायदेमंद है यह पास

ओला का यह नया प्लान खासकर उन ड्राइवरों के लिए बेहद फायदेमंद है जो रोजाना बड़ी संख्या में राइड पूरी करते हैं. पहले उन्हें हर राइड पर 15-30% तक कमीशन देना पड़ता था, जिससे उनकी कुल कमाई पर असर पड़ता था. अब यदि वे महीने में ₹2010 देकर अनगिनत राइड्स कर सकते हैं तो उनकी नेट इनकम बढ़ेगी. इसके अलावा इस पास पर किसी भी राइड की सीमा नहीं है. ड्राइवर जितनी ज्यादा राइड करेंगे, उतना ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे.

ड्राइवर कम्युनिटी में पॉजिटिव रिस्पॉन्स

सोशल मीडिया और ड्राइवर ग्रुप्स में इस स्कीम को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. ड्राइवरों का कहना है कि इससे उनकी कमाई में बढ़ोतरी होगी और ओला से काम करने की इच्छा बढ़ेगी. ट्रांसपोर्ट सेक्टर के जानकारों का मानना है कि इस कदम से ओला को भी ज्यादा ड्राइवर आकर्षित करने में मदद मिलेगी, जिससे प्लेटफॉर्म पर बेहतर सर्विस मिलेगी और ग्राहकों को भी फायदा होगा.

Also Read: सोना चांदी के भाव 18 जून 2025, जानिए अपने शहर के 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट का रेट

Also Read: सुनो, सुनो, सुनो! आधार कार्ड को जमकर कराओ अपडेट, 1 साल तक नहीं लगेगा पैसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >