New Rules : 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे ये 5 नियम, जानना आपके लिए है बहुत जरूरी

New Rules : एक अक्टूबर से कुछ नियमों में बदलाव होने जा रहा है जिसका असर आपकी जेब पर पड़ेगा. जान लें ये काम की बात

New Rules : सितंबर का महीना खत्म होने को है. आज के बाद यानी एक अक्टूबर से हम नये महीने में प्रवेश कर जाएंगे. ऐसे में अगले महीने में होने वाले नियमों के बदलाव के बारे में जानना आपके लिए बहुत जरूरी है जो आपकी जेब पर सीधा असर डालने वाले हैं. एलपीजी की कीमत, क्रेडिट कार्ड जैसे कुछ काम की चीजों के नियम में कुछ बदलाव होने जा रहे हैं. एक तारीख से लागू होने वाले नियमों के बारे में जानें यहां विस्तार से…

LPG Rules Change : एलपीजी की कीमत में क्या होगा बदलाव ?

ऑइल कंपनियां एलपीजी का मूल्यांकन महीने की पहली तारीख को करतीं हैं जिसके बाद कीमत में बदलाव भी ये करतीं हैं. 1 तारीख को घरेलू या कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव देखने को मिल सकता है. हालांकि यह जरूरी नहीं कि कंपनियां इनमें बदलाव करें ही.

ATF और CNG-PNG Rules Change : सीएनजी और पीएनजी की कीमत में हो सकता है बदलाव

ऑइल कंपनियां एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और CNG-PNG के दाम भी संशोधित करतीं हैं जो महीने की पहली तारीख को किया जाता है. कंपनियां दाम बढ़ातीं भी हैं या कम कर सकती हैं. ATF का रेट बढ़ने पर हवाई यात्रा के लिए आपको ज्यादा कीमत चुकानी होगी. वहीं CNG महंगी होने पर बस या ऑटो का सफर महंगा हो जाएगा. वहीं PNG महंगी हो गई तो पाइप के जरिए घर में आने वाली गैस महंगी हो जाएगी.

Credit Card Rules Change : क्रेडिट कार्ड पर क्या होगा असर

यदि आप HDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं तो 1 अक्टूबर से आप पर भी असर पड़ सकता है. दरअसल, HDFC बैंक ने अपने कुछ क्रेडिट कार्ड के लायल्टी प्रोग्राम को लेकर बदलाव किया है. बैंक ने स्मार्टबाय प्लेटफॉर्म पर एप्पल प्रोडक्ट के लिए रिवार्ड पॉइंट के रिडम्पशन को एक प्रोडक्ट हर कैलेंडर तिमाही तक सीमित किया है. नए नियम 1 अक्टूबर से लागू हो जाएंगे.

Minimum Wage Rules Change : बढ़ी हुई न्यूनतम मजदूरी मिलने लगेगी

1 अक्टूबर से श्रमिकों को बढ़ी हुई मजदूरी मिलने लगेगी. केंद्र की मोदी सरकार ने श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी दर बढ़ाकर 1035 रुपये प्रतिदिन तक कर दी है. इस संबंध में श्रम मंत्रालय की ओर से पहले ही जानकारी दी जा चुकी है.

Sukanya Samriddhi Scheme Rules Change : सुकन्या समृद्धि योजना के नियम में क्या होगा बदलाव

1 अक्टूबर से सुकन्या समृद्धि योजना में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा. इस दिन से बेटियों का अकाउंट सिर्फ कानूनी अभिभावक ही संचालित करने में सक्षम होंगे. यदि बच्ची का अकाउंट ऐसे शख्स द्वारा खोला गया है जो उसका कानूनी अभिभावक नहीं है तो उसे एक अक्टूबर से इस अकाउंट को बच्ची के माता-पिता या कानूनी अभिभावक को ट्रांसफर करना होगा. यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो अकाउंट बंद हो जाएगा.

Read Also : Gold Price Today: सोना करेगा 80 हजार रुपये को पार, इसमें पैसा लगाना कितना सही, जानें यहां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >