New Income Tax Rules 2025: ITR में आय कम, खर्च हाई – सरकार बोलेगी, ‘बोलो भाई , पैसा आया कहां से?’

New Income Tax Rules 2025: आयकर विभाग ने ITR जांच के लिए नए नियम लागू किए हैं. अब डेटा एनालिटिक्स और AI के माध्यम से खर्च और आय के अंतर को पहचाना जा रहा है. कम आय लेकिन अधिक खर्च दिखाने वाले मामलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

New Income Tax Rules 2025: वित्त वर्ष 2024-25 (आकलन वर्ष 2025-26) के लिए आयकर रिटर्न (ITR) भरने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. अब तक 60 लाख से अधिक रिटर्न भरे जा चुके हैं. आयकर विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, लगभग 1 लाख रिटर्न की प्रोसेसिंग भी पूरी हो चुकी है. (New Income Tax Rules 2025 )

इस बार ITR जांच के नियम बदले

इस साल आयकर विभाग ने ITR की जांच (scrutiny) को लेकर नई गाइडलाइंस लागू की हैं. टैक्स विशेषज्ञों के अनुसार, टैक्स चोरी रोकने के लिए अब विभाग डेटा एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बड़े स्तर पर इस्तेमाल कर रहा है. अब सिर्फ आय की जानकारी नहीं, बल्कि बैंक लेन-देन, खर्च की आदतें, निवेश पैटर्न और घोषित आय. इन सभी का आपसी मिलान किया जा रहा है.

कम बैंक ट्रांजैक्शन लेकिन हाई-प्रोफाइल खर्च

ऐसे लोग जिनके बैंक खाते में नकद लेन-देन कम हैं, लेकिन वे महंगे रियल एस्टेट, विदेश यात्राओं या ब्रांडेड वस्तुओं पर भारी खर्च कर रहे हैं . उन पर विशेष नजर रखी जा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, विभाग ऐसे मामलों की पहचान कर नोटिस भेज रहा है.

“मिसमैच” मामलों की हो रही प्राथमिकता से जांच

अगर किसी व्यक्ति की घोषित आय कम है लेकिन उसके खर्च काफी ज्यादा हैं, तो ऐसे मामलों को अब प्राथमिकता के आधार पर जांचा जा रहा है. यात्रा, सोने की खरीद, म्यूचुअल फंड या संपत्ति में निवेश . इन सभी बिंदुओं पर निगरानी बढ़ाई गई है. अब विभाग का फोकस सिर्फ बड़े कारोबारी या कंपनियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आम नागरिकों पर भी है जो कम आय दिखाकर ऊंचा जीवनस्तर बनाए रखते हैं.

ITR फाइल करते समय किन बातों का रखें ध्यान

फॉर्म 26AS, AIS और बैंक स्टेटमेंट को मिलाकर जांच करें, हर प्रकार की आय ईमानदारी से घोषित करें, चाहे वह छोटी ही क्यों न हो, व्यापार कर रहे हों तो नकद लेन-देन का पूरा रिकॉर्ड रखें और यदि महंगे शौक हैं, तो उसकी आय का स्रोत भी जरूर बताएं.

Also Read: दोपहिया वाहनों के लिए नया नियम, अब खरीद के समय दो हेलमेट देना होगा अनिवार्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >