हवाई सफर में बदलाव, 60% सीटों पर मिलेगा मूवी थिएटर वाला ऑप्शन

New Flight Rules 2026: हवाई सफर अब और भी आसान होगा. सरकार ने 60% सीटें फ्री रखने और एक ही PNR पर परिवार को साथ बैठाने का आदेश दिया है. यात्री अधिकारों का भी सख्ती से पालन होगा.

New Flight Rules 2026: भारत में हवाई सफर करने वालों के लिए एक सुखद खबर सामने आई है. केंद्र सरकार और मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने विमान यात्रियों की सुविधा और जेब का ख्याल रखते हुए नियमों में बड़े बदलाव किए हैं. अब फ्लाइट में अपनी मनपसंद सीट चुनना बिल्कुल वैसा ही आसान और किफायती होने वाला है जैसे आप किसी मूवी थिएटर में जाकर अपनी पसंद की सीट चुनते हैं. आइये जानतें हैं कि पूरा मामला क्या है.

क्या अब सीट के लिए एक्स्ट्रा पैसे नहीं देने होंगे?

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने एयरलाइंस को सख्त निर्देश दिया है कि हर फ्लाइट की कम से कम 60% सीटें फ्री रखी जाएं. अभी तक ज्यादातर एयरलाइंस लगभग हर सीट के लिए अलग से चार्ज वसूलती थीं, लेकिन अब यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के सीट चुनने का ऑप्शन मिलेगा.

क्या परिवार के साथ बैठना अब पक्का होगा?

अक्सर देखा जाता है कि एक ही टिकट (PNR) पर होने के बावजूद परिवार के सदस्यों को अलग-अलग सीटें मिलती हैं. अब ऐसा नहीं होगा. नए नियमों के मुताबिक, एक ही PNR पर सफर करने वाले यात्रियों को एक साथ या आस-पास की सीटें देना अनिवार्य कर दिया गया है. 

पालतू जानवर और स्पोर्ट्स इक्विपमेंट का क्या नियम है?

अगर आप खिलाड़ी या म्यूजिशियन हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. अब स्पोर्ट्स इक्विपमेंट और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स ले जाना आसान और ट्रांसपेरेंट होगा. साथ ही, एयरलाइंस को पालतू जानवरों (Pets) को ले जाने के लिए भी साफ-सुथरी और स्पष्ट पॉलिसी बनाने को कहा गया है ताकि यात्रियों को आखिरी समय पर परेशान न होना पड़े.

फ्लाइट लेट होने पर आपके क्या अधिकार हैं?

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने साफ किया है कि फ्लाइट कैंसिल होने या देरी होने पर यात्रियों के अधिकारों का सख्ती से पालन होगा. एयरलाइंस को अपनी वेबसाइट और एयरपोर्ट काउंटरों पर यात्री अधिकारों की जानकारी क्षेत्रीय भाषाओं में भी देनी होगी. इसके अलावा, एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे में सस्ता खाना और फ्लाईब्रेरी जैसी सुविधाएं भी यात्रियों के सफर को सुखद बनाएंगी.

ये भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान जंग से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, $103 के पार पहुंचे दाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >