Nayara Energy ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर सस्ता किया, ग्राहकों को मिली राहत

Nayara Energy Fuel Price Cut: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद Nayara Energy ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की है.

Nayara Energy Fuel Price Cut: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद प्राइवेट फ्यूल कंपनी नायारा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के दाम घटा दिए हैं. कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है. नई कीमतें देशभर में मौजूद 7,000 से ज्यादा नायारा पेट्रोल पंपों पर लागू हो चुकी हैं. यह पिछले दो साल से अधिक समय में किसी भी फ्यूल रिटेलर द्वारा की गई पहली बड़ी कीमत कटौती मानी जा रही है.

किसे मिलेगा सस्ते फ्यूल का फायदा?

इस फैसले का फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा जो नायारा एनर्जी के पेट्रोल पंपों से फ्यूल भरवाते हैं. हालांकि, अलग-अलग राज्यों में VAT और स्थानीय टैक्स अलग होने की वजह से अंतिम कीमत में थोड़ा अंतर हो सकता है. वहीं, सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने फिलहाल पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है. देश के 90% से ज्यादा पेट्रोल पंप इन्हीं कंपनियों के हैं.

पहले बढ़े थे दाम, अब क्यों मिली राहत?

मार्च में जब अमेरिका-ईरान तनाव अपने चरम पर था और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई थी, तब नायारा एनर्जी ने सबसे पहले पेट्रोल के दाम ₹5.30 प्रति लीटर और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़ाए थे. अब पश्चिम एशिया में हालात बेहतर होने और ग्लोबल तेल कीमतों में नरमी आने के बाद कंपनी ने ग्राहकों को राहत देते हुए कीमतें कम कर दी हैं. 

बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के क्या हैं रेट?

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार प्रमुख शहरों में फिलहाल फ्यूल के दाम इस प्रकार हैं:

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली102.1295.20
मुंबई111.2197.83
चेन्नई107.7699.55
कोलकाता113.5199.82
हैदराबाद115.69103.82
बेंगलुरु111.6899.56
गुरुग्राम102.9795.64
भुवनेश्वर108.97100.68
चंडीगढ़101.5489.47

हैदराबाद में फिलहाल पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतें प्रमुख शहरों में सबसे अधिक हैं. 

सरकार ने 1 जुलाई से क्या बदला?

केंद्र सरकार ने 1 जुलाई से ऑटो फ्यूल की सप्लाई पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध भी हटा दिए हैं. इसके तहत:

  • सरकारी तेल कंपनियां अब फिर से बल्क ग्राहकों को सामान्य तरीके से ईंधन बेच सकेंगी.
  • डीजल की बिक्री पर लागू 200 लीटर प्रतिदिन प्रति वाहन की सीमा भी समाप्त कर दी गई है.
  • ये प्रतिबंध 12 जून को वैश्विक सप्लाई बाधित होने और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में तनाव बढ़ने के बाद लगाए गए थे ताकि देश में फ्यूल की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे.

नायारा एनर्जी ने यह भी कहा है कि गुजरात के वाडिनार स्थित अपनी 20 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता वाली रिफाइनरी के संचालन के बाद कंपनी पूरे देश में मांग पूरी करने के लिए तैयार है. ऐसे में आने वाले दिनों में बाजार की स्थिति और कच्चे तेल की कीमतों पर नजर रहेगी कि अन्य कंपनियां भी कीमतों में बदलाव करती हैं या नहीं. 

ये भी पढ़ें: सरकार ने पेट्रोल पर ₹4/L बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, डीजल और ATF पर दी राहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >