मोदी सरकार फ्री में दे रही है 239 रुपये का मोबाइल रिचार्ज ? जानिए इस वायरल मैसेज की सच्चाई

Free Mobile Recharge : मैसेज पर गौर करें तो इसमें कहा गया है कि लोगों को फ्री में 28 दिनों के लिए 239 रुपये का रिचार्ज दिया जाएगा. यदि आप रिचार्ज करना चाहते हैं, तो नीचे दिये गये ब्लू कलर के लिंक को क्लिक कर दें.

Free Mobile Recharge: क्या आपके पास भी एक मैसेज पहुंचा है जिसमें फ्री में मोबाइस रिचार्ज की बात की जा रही है. यदि मैसेज आपके पास पहुंचा है तो सावधान हो जाएं. जी हां…यह मैसेज फर्जी है जिसपर आप विश्वास नहीं करें. दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और वॉट्सऐप ग्रुप पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है जिसपर कुछ लोग आसानी से विश्वास कर ले रहे है.

वायरल हो रहे इस मैसेज में फ्री में मोबाइस रिचार्ज देने का दावा किया जा रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जो मैसेज वायरल हो रहा है, उसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) देश के हर मोबाइल यूजर को फ्री में 239 रुपये का रिचार्ज ऑफर कर रही है. इस रिचार्ज की वेलिडिटी 28 दिनों की मिलेगी. तो आइए जानते हैं आखिर क्या है मैसेज की सच्चाई…

Also Read: भारत सरकार से जुड़ी फर्जी खबरों का खंडन करनेवाली पीआईबी फैक्ट चेक की किसी ने बना दी फर्जी वेबसाइट
पीआईबी फैक्ट चेक ने बताया मैसेज को फर्जी

सोशल मीडिया पर वायरल इस मैसेज में दावा किया ��ा रहा है कि फ्री रिचार्ज (Free Mobile Recharge) लोगों को इसलिए दिया जा रहा है, ताकि वो लोग 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी को वोट देने का काम करें. हालांकि इस वायरल मैसेज में कोई सच्चाई नहीं है. इस खबर पर पीआईबी फैक्ट चेक ने प्रतिक्रिया दी है. पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने ट्विटर वॉल पर इसे फर्जी मैसेज करार दिया है.

फ्री में 28 दिनों के लिए 239 रुपये का रिचार्ज

इस मैसेज पर गौर करें तो इसमें कहा गया है कि लोगों को फ्री में 28 दिनों के लिए 239 रुपये का रिचार्ज दिया जाएगा. यदि आप रिचार्ज करना चाहते हैं, तो नीचे दिये गये ब्लू कलर के लिंक को क्लिक कर दें. आपको लिंक पर क्लिक करने से 28 दिनों तक का फ्री रिचार्ज मिल जाएगा. PIB के मुताबिक, वायरल हुआ ये मैसेज पूरी तरह फर्जी है. PIB Fact Check ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी और बताया कि ऐसा कोई भी फ्री मोबाइल रिचार्ज ऑफर या मैसेज सरकार की ओर से नहीं किया गया है.

इस मैसेज का PIB ने ट्विटर पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें बताया गया कि केंद्र सरकार कोई भी फ्री मोबाइल रिचार्ज यूजर को ऑफर नहीं कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >