पत्नी के पास है पैन कार्ड तो खाते में आएंगे एक लाख ? जानें इस दावे का सच

‘Yojna 4u’ नामक यूट्यूब चैनल के एक वीडियो में इस तरह का दावा किया जा रहा है. चैनल पर नजर डालें तो डेढ़ मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स इसके पास हैं. जानें इस दावे का सच

क्या आपके पास ‘Yojna 4u’ नामक यूट्यूब चैनल के द्वारा कोई खबर पहुंची है. यदि हां…तो इसके बारे में सच्चाई आपको जरूर जानना चाहिए. इसमें यह दावा किया जा रहा है कि यदि आपकी पत्नी के पास पैन कार्ड है तो आपके खाते में एक लाख रुपये भेजे जाएंगे. हालांकि आपको बता दें कि ये दावा फर्जी है. इस संबंध में पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है.

पीआईबी फैक्ट चेक में क्या कहा गया

पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि ‘Yojna 4u’ नामक यूट्यूब चैनल के एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार सभी पैन कार्ड धारक महिलाओं को 1,00,00 रुपये की नगद राशि प्रदान कर रही है. #PIBFactCheck में इस वीडियो का दावा फर्ज़ी पाया गया है. प्रमाणिक जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें. पीआईबी के इस ट्वीट पर लगातार प्रतिक्रिया आ रही है. एक यूजर ने लिखा कि फर्जी खबर दिखाने वालो पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ऐसे फर्जी खबरों से सरकार बदनाम होती है और जनता मे भी भ्रम पैदा होता हैं.

Also Read: Vande Bharat Train Mumbai-Goa: वंदे भारत से अब गोवा जाना होगा आसान, आयी ये खुशखबरी
क्या किया जा रहा है दावा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावे पर नजर डालें तो इसमें कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार सभी पैन कार्ड धारक महिलाओं को एक लाख की नगद राशि उपलब्ध करा रही है. इस दावे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी लगाने का काम किया गया है. यू-ट्यूब वीडियो के थंब में लिखा है- पत्नी के पास पैन कार्ड है तो खाते में मिलेगी 1 लाख रुपये की नगद राशि”… ‘Yojna 4u’ नामक यूट्यूब चैनल के एक वीडियो में इस तरह का दावा किया जा रहा है. चैनल पर नजर डालें तो डेढ़ मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स इसके पास हैं.


क्या आप भी करना चाहते हैं ऐसे वायरल मैसेज की सच्चाई

यहां चर्चा कर दें कि PIB Fact Check सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी मैसेज को सामने लाने का काम करती है. यदि आप भी किसी वायरल मैसेज का सच जानना चाहते हैं तो 918799711259 इस मोबाइल नंबर या socialmedia@pib.gov.in पर मेल करें और अपने मन में उठ रहे हर सवाल का जवाब जानें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >