घर बैठे ऐसे चेक करें राशन कार्ड की पूरी डिटेल, जानें कब और कितना मिलेगा गेहूं-चावल

Mera Ration feature on UMANG App: डिजिटल इंडिया के तहत अब UMANG App पर मेरा राशन फीचर शुरू हो गया है. इसके जरिए कार्डधारक घर बैठे अनाज का कोटा, पिछला रिकॉर्ड और नजदीकी दुकान जैसी जानकारी पा सकेंगे. यह पारदर्शी व्यवस्था कोटेदारों की मनमानी रोकने और प्रवासियों के लिए बेहद मददगार साबित होगी.

Mera Ration feature on UMANG App: डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देते हुए सरकार ने राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं को उमंग ऐप (UMANG App) के मेरा राशन फीचर से जोड़ दिया है. इस नई पहल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब कार्डधारक घर बैठे ही अपने राशन का पूरा हिसाब-किताब देख सकते हैं. इससे सिस्टम में पारदर्शिता आएगी और कोटेदारों की मनमानी पर भी लगाम लगेगी.

रसोई का पूरा हिसाब अब आपके स्मार्टफोन में

सरकार की इस नई डिजिटल पहल से राशन कार्डधारकों को अब अपनी पात्रता जानने के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना होगा. आप अपने आधार कार्ड या राशन कार्ड संख्या का उपयोग करके घर बैठे ही पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं.

मेरा राशन फीचर से घर बैठे क्या-क्या पता चलेगा?

इस डिजिटल सुविधा के जरिए आप अपने मोबाइल पर निम्नलिखित जानकारियां देख पाएंगे:

  • आपको इस महीने कितना गेहूं, चावल या अन्य अनाज मिलना है, इसकी सटीक जानकारी आपको घर बैठे मिल जाएगी.
  • आपने पिछला राशन कब और कितना लिया था, इसका पूरा डिटेल फोन पर देख सकते हैं.
  • राशन कार्ड में परिवार के किन-किन सदस्यों के नाम जुड़े हैं, इसकी लिस्ट पूरी लिस्ट भी आप देख सकते हैं.
  • आपके घर के सबसे नजदीक सरकारी राशन की दुकान कहां है और इसका लोकेशन आपको आसानी से मिल जाएगा.

वन नेशन वन राशन कार्ड वालों के लिए वरदान

  • यह सुविधा उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा काम की है जो काम के सिलसिले में दूसरे राज्यों में रहते हैं.
  • अगर आप अपना गांव छोड़कर किसी दूसरे शहर में हैं, तो इस ऐप के जरिए आप वहां की नजदीकी राशन दुकान ढूंढ सकते हैं.
  • आप देश के किसी भी कोने में हों, अपने हिस्से का राशन आसान तरीके से प्राप्त कर सकते हैं.

कैसे काम करेगा यह फीचर?

आपको बस अपने मोबाइल में उमंग ऐप डाउनलोड करना होगा. वहां मेरा राशन सेक्शन में जाकर आप अपने आधार नंबर या राशन कार्ड नंबर की मदद से लॉगिन कर सकते हैं. लॉगिन करते ही आपके राशन कार्ड से जुड़ी सारी अपडेट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी.

Also Read: गैस की किल्लत देख इंडक्शन चूल्हा खरीदने की मची होड़, इन कंपनियों के शेयर में आया उछाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >