Business Baba: 3,000 करोड़ की संपत्ति छोड़ संन्यासी बने ‘बिजनेसमैन बाबा’, सीएम योगी को लेकर कही ये बात

Business Baba: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक संत नजर आ रहे हैं, जो कभी एक समृद्ध उद्यमी थे और अब एक समर्पित आध्यात्मिक साधक बन चुके हैं. यह संत “बिजनेसमैन बाबा” के नाम से प्रसिद्ध हैं.

Business Baba: महाकुंभ 2025 की शुरुआत 13 जनवरी को हुई थी, जो 26 फरवरी तक चलेगी. इस आयोजन में कई संत अपने अनोखे जीवन दर्शन के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं. ‘आईआईटी बाबा’ से लेकर ‘अंबेसडर बाबा’ तक, अब इस सूची में नया नाम जुड़ा है ‘बिजनेसमैन बाबा जिनका संपत्ति और सीएम योगी को हैट्रिक लगाने वाली बयान खूब वायरल हो रहा है.

आध्यात्म की राह पर चले बिजनेसमैन बाबा

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक संत को दिखाया गया है, जिन्होंने अपने भव्य व्यवसायिक साम्राज्य को छोड़कर आध्यात्म की राह पकड़ी. भगवा वस्त्र और रुद्राक्ष की माला धारण किए इस संत ने कभी 3,000 करोड़ रुपये के व्यापार पर राज किया था. उनका कहना है कि उन्होंने महसूस किया कि सच्ची आंतरिक शांति धन से नहीं खरीदी जा सकती.

Also Read: इंटरनेट चलाइए और कमाइए Jio Coin! जानिए कैसे बन सकता है ये आपका इनकम का जरिया

‘बिजनेसमैन बाबा’ का वायरल वीडियो

‘डेली ओवरडोज’ नाम से इंस्टाग्राम पेज पर बिजनेसमैन बाबा का एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें उन्हें जरूरतमंदों को कंबल और शॉल बांटते हुए दिखाया गया है. इस वीडियो के टेक्स्ट में लिखा है, “₹3,000 करोड़ का कारोबार छोड़ आध्यात्मिक जीवन अपनाने वाला व्यक्ति.”

सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया

इस वीडियो को अब तक 17,000 से अधिक बार देखा जा चुका है और इस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं. एक यूजर ने मजाक में लिखा, “इन्होंने नया बिजनेस ढूंढ लिया.” वहीं, एक अन्य ने कहा, “शायद गरीबी नहीं देखी, इसलिए अमीरी में भी सुकून नहीं मिला.” एक यूजर ने लिखा, “मेरा नाम ही काफी है.” कुछ लोगों ने बिजनेसमैन बाबा की आलोचना की, जबकि कुछ उनके जीवन परिवर्तन से प्रभावित हुए. एक यूजर ने लिखा, “लगता है इन्हें असली गरीबी का अहसास नहीं हुआ, इसलिए अमीरी से सुकून नहीं मिला.” दूसरे ने टिप्पणी की, “अब इन्होंने नया बिजनेस ढूंढ लिया.” इस तरह बिजनेसमैन बाबा का सफर महा कुंभ 2025 में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Also Read : सरकार का बड़ा फैसला! पैन और आधार को लेकर न्यू इनकम टैक्स कानून में बड़ा बदलाव, जानें नए नियम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >