Maruti Suzuki Wagon R, Celerio, Ignis Recall : देश की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) रियर ब्रेक असेंबली पिन में संभावित गड़बड़ी को दुरुस्त करने के लिए तीन मॉडल- वैगन आर, सेलेरियो और इग्निस की 9,925 इकाइयों को बाजार से वापस लेगी. कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी है. प्रभावित वाहनों का विनिर्माण तीन अगस्त से एक सितंबर, 2022 के बीच हुआ है.
Maruti Car Recall Reason
टूट सकता है रियर ब्रेक असेंबली पिन
बीएसई को भेजी सूचना में मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा, ऐसी आशंका है कि रियर ब्रेक असेंबली पिन में कुछ खराबी है. कुछ स्थितियों में यह टूट सकता है और इससे आवाज आ सकती है. इससे लंबे समय में ब्रेक के प्रदर्शन पर भी असर पड़ सकता है.
How To Correct Defected Maruti Car?
कंपनी करेगी ग्राहकों से संपर्क
मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि ग्राहकों की सुरक्षा के मद्देनजर हमने प्रभावित वाहनों को बाजार से वापस लेने का फैसला किया है. कंपनी की अधिकृत वर्कशॉप इस बारे में ग्राहकों से संपर्क करेंगी. जांच के बाद प्रभावित वाहनों में गड़बड़ी को ठीक किया जाएगा. (इनपुट : भाषा)
Also Read: Maruti EV: मारुति की इलेक्ट्रिक कार अब तक क्यों नहीं आयी? कंपनी ने बतायी वजह
