Mamata Machinery IPO: मुनाफे का अवसर, ब्रोकेज ने दी सब्सक्राइब रेटिंग, जानें कंपनी की खासियत और चुनौतियां

Mamata Machinery IPO: पैकेजिंग मशीनरी बनाने वाली कंपनी ममता मशीनरी लिमिटेड का आईपीओ आज 19 दिसंबर 2024 से रिटेल निवेशकों के लिए खुला है

Mamata Machinery IPO: पैकेजिंग मशीनरी बनाने वाली कंपनी ममता मशीनरी लिमिटेड का आईपीओ आज 19 दिसंबर 2024 से रिटेल निवेशकों के लिए खुला है. इस आईपीओ में आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2024 है.

कंपनी ने शेयरों का प्राइस बैंड 230 रुपये से 243 रुपये प्रति इक्विटी तय किया है. आईपीओ का कुल आकार 179.39 करोड़ रुपये है और न्यूनतम निवेश के लिए 61 शेयरों का एक लॉट निर्धारित है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित है जिसमें प्रमोटर्स और मौजूदा शेयरधारक 7.38 मिलियन शेयर बेचेंगे.

ऑफर फॉर सेल के तहत प्रमोटर्स महेंद्र पटेल, चंद्रकांत पटेल, नयना पटेल, भगवती पटेल और ममता ग्रुप कॉरपोरेट सर्विसेज अपने हिस्से के शेयरों की बिक्री करेंगे. शेयरों का अलॉटमेंट 24 दिसंबर 2024 को होने की संभावना है और कंपनी की लिस्टिंग 27 दिसंबर 2024 को बीएसई और एनएसई पर होगी.

कंपनी की ताकत:

  • उन्नत मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और सामग्री विशेषज्ञता से तैयार कस्टमाइज्ड उत्पाद और सिस्टम.
  • गुणवत्ता, नवाचार और बाजार-आधारित उत्पाद विकास पर फोकस.
  • बैग, पाउच और पैकेजिंग मशीनों के अग्रणी निर्यातकों में शामिल.
  • अनुभवी और प्रतिबद्ध प्रबंधन और कार्यबल.

चुनौतियां और जोखिम:

  • कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान का असर.
  • FMCG, खाद्य और उपभोक्ता उत्पाद उद्योगों पर अत्यधिक निर्भरता.
  • इन्वेंट्री प्रबंधन में कमी का जोखिम.
  • वित्तीय वर्ष के दूसरे हिस्से में राजस्व पर अधिक निर्भरता.
  • विदेशी मुद्रा विनिमय दर में बदलाव का प्रभाव.
  • बढ़ती प्रतिस्पर्धा.

निवेशक इस आईपीओ में आवेदन करने से पहले कंपनी की ताकत और चुनौतियों का विश्लेषण जरूर करें.

IPO से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स ने एंकर निवेशकों से जुटाए 150 करोड़ रुपये, 23 दिसंबर तक आईपीओ सब्सक्रिप्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >