हजारों महिलाओ को नही मिला महतारी वंदन योजना का पैसा, जाने क्या करे और स्टेटस कैसे चेक करे

Mahatari Vandana Yojana: छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना की 16वीं किश्त जारी कर दी गई है, लेकिन कई महिलाओं को अब तक भुगतान नहीं मिला. लाभार्थी वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस आधार लिंक मोबाइल नंबर या लाभार्थी कोड से चेक कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

Mahatari Vandana Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महतारी वंदन योजना की सोलहवीं किश्त का भुगतान कर दिया है. यह योजना मार्च 2024 में शुरू की गई थी और तब से अब तक लाखों महिलाएं इससे लाभान्वित हो चुकी हैं.

कितनी महिलाओं को मिला लाभ?

सरकार ने दो जून 2025 को इस योजना के अंतर्गत 69.30 लाख से अधिक महिलाओं को ₹648.24 करोड़ की राशि उनके बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की है. अब तक योजना के तहत 16 किश्तों में कुल ₹10,433.64 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है. यह राशि सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है जिससे पारदर्शिता बनी रहती है.

Also Read : सरकार का ‘मास्टरस्ट्रोक’, DA का मीटर होगा ‘जीरो’, पर जेब होगी भारी

किन महिलाओं को मिलता है लाभ?

महतारी वंदन योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की आयु की महिलाएं पात्र हैं. इनमें निम्नलिखित वर्ग की महिलाएं शामिल हैं:

  • विवाहित महिलाएं
  • विधवा महिलाएं
  • तलाकशुदा महिलाएं

इन महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें.

कैसे चेक करें कि आपका नाम सूची में है?

कोई भी महिला यह जान सकती है कि उसका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं. इसके लिए महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Beneficiary Status’ सेक्शन में लाभार्थी कोड या आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें. फिर कैप्चा भरकर सबमिट करें. यदि नाम सूची में है, तो पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखेगी.

Mahatari Vandana Yojana का उद्देश्य

इस योजना का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं है, बल्कि महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने में मदद करना है. छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल महिलाओं के लिए स्थायी सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक ठोस प्रयास है, जो अन्य राज्यों के लिए भी एक आदर्श बन सकता है.

Also Read: जून के अंतिम कारोबारी दिन सपाट खुले, वैश्विक संकेतों और व्यापार वार्ताओं से बना सकारात्मक माहौल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >