Mahakumbh 2025: गौतम अदाणी ने प्रयागराज महाकुंभ में की पूजा-अर्चना, बोले-महाकुम्भ में आकर उत्साहित हूं

Mahakumbh 2025: अदाणी ग्रुप महाकुम्भ में इस्कॉन और गीता प्रेस के साथ मिलकर श्रद्धालुओं की अनवरत सेवा में जुटा हुआ है. महाकुम्भ मेला क्षेत्र में हर दिन एक लाख श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जा रहा है.

Mahakumbh 2025: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी मंगलवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने महाकुंभ में भाग लिया. उन्होंने त्रिवेणी संगम में पूजा-अर्चना की, बड़े हनुमान जी के दर्शन किए और इस्कॉन पंडाल में आयोजित भंडारा सेवा में श्रमदान किया. अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा पर अदाणी ने कहा कि महाकुंभ में शामिल होना उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक और उत्साहजनक अनुभव है.

अदाणी ग्रुप इस्कॉन और गीता प्रेस के साथ मिलकर महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सेवा में जुटा हुआ है. हर दिन मेले के क्षेत्र में एक लाख श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जा रहा है. इसके अतिरिक्त, एक करोड़ श्रद्धालुओं के लिए आरती संग्रह वितरण का लक्ष्य भी तय किया गया है.

समर्पण और सेवा का संदेश

गौतम अदाणी की यह यात्रा न केवल उनकी आस्था को दर्शाती है बल्कि सामाजिक सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी प्रकट करती है. महाकुंभ में उनके द्वारा किए गए श्रमदान और सेवा कार्य श्रद्धालुओं के लिए एक प्रेरणा का स्रोत हैं.

इसके साथ गौतम अदाणी ने महाकुंभ मेला2025 में इस्कॉन मंदिर के शिविर में ‘सेवा’ भी की

गौतम अदाणी और पत्नी प्रीति अदाणी के साथ इस्कॉन मंदिर के शिविर में लोगों को भोजन वितरित करते हुए

Also Read : डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, कनाडा और मेक्सिको पर 25% टैरिफ, ब्रिक्स देशों पर असर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >