LPG Price Today : गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, महीने के पहले दिन मिली राहत

LPG Price Today : महीने के पहले दिन एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत तेल कंपनियों ने दी है. कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत आज से कम हो गई है. जानें नई कीमत के बारे में.

LPG Price Today : एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है. आज, यानी 1 अगस्त 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत घटा दी गई है. कोलकाता में इसकी कीमत 209 रुपये और दिल्ली में 202 रुपये कम हुई है. अब कोलकाता में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 2,872.50 रुपये में मिलेगा. हालांकि, घरेलू रसोई गैस (14.2 किलो) के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

पटना में कमर्शियल सिलेंडर का दाम कितने हुए

इंडियन ऑयल द्वारा जारी नए रेट के अनुसार दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 192 रुपये घटाकर 2,738 रुपये कर दी गई है. वहीं, पटना में कमर्शियल सिलेंडर का दाम 3,227 रुपये से घटकर 3,018 रुपये हो गया है. इसी तरह लखनऊ में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 3,052.50 रुपये से घटाकर 2,860.50 रुपये कर दी गई है. इस कटौती से होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: LPG Price Today : 1 जुलाई से सस्ता हो गया गैस सिलेंडर, जानें कितनी कम हुई कीमत

1 जुलाई 2026 को भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटी थी

इससे पहले 1 जुलाई 2026 को एलपीजी सिलेंडर के दामों में राहत दी गई थी. 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 183.50 रुपये घटाकर ₹2,930 कर दी गई थी. पहले इसकी कीमत ₹3,113.50 थी. यानी इस साल पहली बार कमर्शियल गैस सिलेंडर जुलाई में सस्ता हुआ था.

कौन तय करता है LPG सिलेंडर की कीमत?

भारत में एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतें मुख्य रूप से सरकारी तेल कंपनियां तय करती हैं. इनमें इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) शामिल हैं. कीमत तय करते समय कई बातों का ध्यान रखा जाता है. महीने के पहले दिन अमूमन कीमत का रिव्यू किया जाता है. इसके बाद नई कीमत जारी की जाती है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >