LPG Price Hike : बढ़ गए एलपीजी के दाम, पहली तारीख को महंगाई का झटका

LPG Price Hike : तेल कंपनियों ने एलपीजी की कीमत में संशोधन किया है. जानें कितने बढ़ गए दाम.

LPG Price Hike : 1 मार्च 2025 को एलपीजी के दाम बढ़ गए हैं. 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी तेल कंपनियों ने की है. दिल्ली से कोलकाता तक यह सिलेंडर 6 रुपये महंगा हो चुका है. कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के मार्च के प्राइस ट्रेंड पर नजर डालें तो पिछले 5 सालों में 1 मार्च को सबसे कम बढ़ोतरी की गई है.

इंडियन ऑयल की ओर से जो नया रेट जारी किया गया है उसके अनुसार, दिल्ली में आज 1 मार्च से 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1803 रुपये में ग्राहकों को मिलेगा. फरवरी के महीने में इसकी कीमत 1797 रुपये थी जबकि जनवरी में यह 1804 रुपये में मिल रहा था.

कोलकाता और मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत क्या है?

कोलकाता में कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1913 रुपये में दिया जाएगा. फरवरी में 1911 रुपये से घटकर 1907 रुपये में इसकी कीमत हो गई थी. इसी प्रकार मुंबई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब फिर से 1755.50 रुपये हो चुकी है. फरवरी में 1749.50 रुपये थी जबकि जनवरी में इसकी कीमत 1756 रुपये थी.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Delimitation : लोकसभा चुनाव 2029 में सीटों की संख्या बढ़ने से डर क्यों रहे हैं एमके स्टालिन?

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है?

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में 14 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1 अगस्त के रेट से ही उपभोक्ताओं को दिया जाएगा. 1 मार्च 2025 को भी यह 803 रुपये में ही मिल रहा है. कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 829 और मुंबई में 802.50 है. वहीं चेन्नई में इसकी कीमत 818.50 रुपये है.

फरवरी में कम की गई थी कीमत

इससे पहले 1 फरवरी 2025 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 7 रुपये तक की कटौती की थी. हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने लगातार दूसरे महीने फरवरी में कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए थे. हर महीने की एक तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी के दाम को संशोधित करती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >