LPG Price : महीने के पहले दिन सस्ता हुआ एलपीजी

LPG Price : एलपीजी की कीमतें हर महीने की शुरुआत में रिवाइज की जाती हैं. इसमें बदलाव जरूरी नहीं होता, लेकिन समीक्षा के बाद घटाने, बढ़ाने या स्थिर रखने का फैसला लिया जाता है. मई 2025 में अब तक घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत लगातार दूसरे महीने घटाई गई है.

LPG Price : आज महीने का पहला दिन है और लोगों को एलपीजी के मामले में कुछ राहत मिली है. जी हां…इंडियन ऑयल ने 1 मई 2025 को एलपीजी गैस सिलेंडरों के दाम अपडेट कर दिए हैं. 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ते हो गए हैं और इनमें 17 रुपये तक की कटौती हुई है. अब कोलकाता में यह सिलेंडर 1851.50 रुपये, मुंबई में 1699 रुपये, चेन्नई में 1906.50 रुपये और दिल्ली में 1747.50 रुपये में उपभोक्ताओं को मिलेगा. वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये है.

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में नहीं किया गया बदलाव

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 8 अप्रैल को बढ़े थे, जब सरकार ने 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की. यह बढ़ोतरी करीब एक साल बाद हुई थी. इससे पहले 1 अप्रैल को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट बदले गए थे और दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर 41 रुपये सस्ता होकर 1762 रुपये का हो गया था. अब 1 मई को एक बार फिर इसकी कीमत में कटौती की गई है. हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यह आपको 8 अप्रैल के बाद वाले रेट में ही मिलेगा.

यह भी पढ़ें : Amul Milk Price Hike: 1 मई से दूध 2 रुपये महंगा, अमूल ने बढ़ाई कीमत

आम लोगों को क्या होगा फायदा?

आपको बता दें कि 19 किलो वाले गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होटल और रेस्टोरेंट्स जैसे व्यवसायों में होता है. इसके दाम कम होने पर इन जगहों पर खर्च घट सकता है. इससे मेन्यू के दामों में कटौती की संभावना बनती है, जिसका सीधा लाभ ग्राहकों यानी आम लोगों को मिल सकता है. ऐसे में बाहर खाना खाने वालो को कुछ राहत मिलने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >