23 अगस्त के बाद कहीं LPG का न बिगड़ जाए खेल, Indane-Bharat Gas-HP यूजर्स ऐसे करें e-KYC

23 अगस्त से पहले LPG e-KYC करा लें. जानें Indane, Bharat Gas और HP Gas ग्राहक घर बैठे मोबाइल से e-KYC कैसे पूरा कर सकते हैं.

अगर आपके घर में Indane, Bharat Gas या HP Gas का LPG कनेक्शन है, तो यह खबर आपके काम की है. LPG e-KYC कराने की आखिरी तारीख 23 अगस्त 2026 है. यानी अब ज्यादा समय नहीं बचा है. अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, तो इसे जल्द पूरा कर लें.

e-KYC के लिए आपको गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं है. यह काम मोबाइल से घर बैठे किया जा सकता है. इसके लिए Aadhaar और गैस कनेक्शन से जुड़ा मोबाइल नंबर आपके पास होना चाहिए. e-KYC पूरा करने के लिए फेस वेरिफिकेशन भी किया जाएगा.

LPG e-KYC की डेडलाइन कब खत्म हो रही है?

LPG e-KYC की आखिरी तारीख 23 अगस्त 2026, रविवार है. यह काम Indane, Bharat Gas और HP Gas ग्राहकों को करना है.

e-KYC के लिए आपके पास ये चीजें होनी चाहिए:

  • Aadhaar कार्ड या Aadhaar नंबर
  • LPG कनेक्शन से जुड़ा मोबाइल नंबर
  • LPG कंज्यूमर नंबर या LPG ID
  • स्मार्टफोन
  • संबंधित गैस कंपनी का ऐप
  • Aadhaar FaceRD ऐप

ये भी पढ़ें: 3kW सोलर पैनल लगवाने में कितना खर्च? कितने साल में निकलेगा पूरा पैसा, जानें

मोबाइल से e-KYC कैसे करें?

आप जिस कंपनी का LPG इस्तेमाल करते हैं, उसके हिसाब से ऐप अलग होगा.

Indane यूजर्स: IndianOil ONE ऐप खोलें और LPG से जुड़े मोबाइल नंबर से लॉगिन करें. जरूरत पड़ने पर 16 अंकों की LPG ID लिंक करें. इसके बाद e-KYC या Aadhaar authentication का विकल्प चुनें. सहमति देने के बाद Aadhaar FaceRD ऐप की मदद से फेस स्कैन पूरा करें और वेरिफिकेशन सबमिट कर दें.

Bharat Gas यूजर्स: Hello BPCL ऐप में लॉगिन या रजिस्टर करें. मोबाइल नंबर को OTP से वेरिफाई करें और अपना Bharat Gas कनेक्शन चुनें. इसके बाद e-KYC/Aadhaar authentication विकल्प पर जाएं. सहमति देने के बाद बताए गए तरीके से फेस स्कैन पूरा करें और वेरिफिकेशन सबमिट करें.

HP Gas यूजर्स: HP Pay ऐप खोलकर अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन या रजिस्टर करें. अपना HP Gas कनेक्शन चुनें और e-KYC/Aadhaar authentication का विकल्प खोलें. Aadhaar से सहमति देने के बाद Aadhaar FaceRD की मदद से फेस स्कैन पूरा करें.

23 अगस्त तक e-KYC नहीं किया तो क्या होगा?

अगर आप 23 अगस्त तक e-KYC नहीं कराते हैं, तो LPG कनेक्शन तुरंत हमेशा के लिए बंद होना जरूरी नहीं है. हालांकि, कनेक्शन को अस्थायी रूप से सस्पेंड किया जा सकता है. इसके अलावा, e-KYC पेंडिंग रहने पर वेरिफिकेशन पूरा होने तक घरेलू रेट पर LPG सिलेंडर मिलने की पात्रता प्रभावित हो सकती है. इसलिए आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते e-KYC पूरा कर लेना बेहतर है. e-KYC करने के बाद ऐप में यह जरूर चेक करें कि आपका वेरिफिकेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ है या नहीं.

ये भी पढ़ें: चीनी के बढ़ते दाम पर सरकार का शिकंजा, 1 सितंबर से स्टॉक रखने पर नई लिमिट



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >