LPG Gas: आज से दिल्ली से लेकर चेन्नई तक एलपीजी सिलेंडर हो गया महंगा

LPG Gas: तेल कंपनियों की ओर से कीमत में संशोधन किए जाने के बाद सोमवार एक जुलाई से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 8.50 रुपये तक महंगा हो गया है. कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 19 किलो का होता है, जबकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 14.2 किलो वाला होता है.

LPG Gas Price: देश के लोगों को महंगाई से राहत नहीं मिल रही है. तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार 1 अगस्त 2024 को एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में करीब 8.50 रुपये तक बढ़ोतरी कर दी है. इन कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में नहीं, बल्कि होटलों और रेस्टूरेंट्स में यूज होने वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी की है. यह एलपीजी सिलेंडर 19 किलो का होता है, जबकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 14.2 किलो वाला होता है. रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में किसी प्रकार की कटौती नहीं हुई है.

8.50 रुपये महंगा हो गया एलपीजी गैस सिलेंडर

तेल कंपनियों की ओर से कीमत में संशोधन किए जाने के बाद सोमवार एक जुलाई से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 8.50 रुपये महंगा हो गया है. दिल्ली में एक अगस्त को कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 6.50 रुपये बढ़कर 1652.50 रुपये हो गया. हालांकि, जुलाई में इसकी कीमत 1646 रुपये थी. कोलकाता में यह सिलेंडर 7.50 रुपये बढ़कर 1764.50 रुपये में मिलेगा. जुलाई में इसकी कीमत 1756 रुपये में मिल रहा है. यहां पर पहले इसका दाम 1787 रुपये था.

मुंबई में एलपीजी सिलेंडर का दाम 7 रुपये बढ़ा

देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडर 7 रुपये बढ़कर 1605 रुपये हो गया है. जुलाई में यह 31 रुपये घटकर 1598 रुपये का हो गया है. चेन्नई में सिलेंडर 1817 रुपये हो गया है. जुलाई में इसकी कीमत 1809.50 रुपये थी. हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में यह 803 रुपये और मुंबई में 802.50 रुपये में मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: पुरानी कर व्यवस्था क्यों खत्म करना चाहती है सरकार? असली कारण बता रहे हैं गिरीश आहूजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >