LPG, CNG, PNG के नए रेट जारी, जानें आपके शहर में आज क्या है कीमत

LPG-CNG Rate: 15 अप्रैल को LPG, CNG और PNG गैस के नए रेट जारी, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत सभी प्रमुख शहरों में ताजा कीमतें चेक करें और जानें कहां कितना महंगा या सस्ता हुआ.

LPG-CNG Rate: इस्लामाबाद में शांति वार्ता की विफलता और ईरान पर अमेरिकी नाकेबंदी ने ग्लोबल एनर्जी बाजार में खलबली मचा दी है. भारत अपनी जरूरत का 40% कच्चा तेल और 90% एलपीजी पश्चिम एशियाई देशों (सऊदी अरब और कतर) से आयात करता है, जिससे होर्मुज में तनाव सीधा असर डालता है. हालांकि, राहत की खबर यह है कि शांति वार्ता का एक और दौर संभावित है और डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध के जल्द समाप्त होने के संकेत दिए हैं.

घरेलू बनाम कमर्शियल LPG

सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस (CP) में 44% की भारी वृद्धि (मार्च के $542 से बढ़कर अप्रैल में $780 प्रति टन) के कारण 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस की कीमतों में ₹195.50 का बड़ा उछाल आया है. इसके बावजूद, आम जनता को राहत देते हुए सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों को फिलहाल स्थिर रखा है.

शहरघरेलू LPG (14.2kg)कमर्शियल LPG (19kg)CNG (प्रति kg)PNG (प्रति SCM)
दिल्ली₹913₹2,078.50₹77.09₹47.89
मुंबई₹912.50₹2,031₹80.50₹50
कोलकाता₹939₹2,208₹93.50₹50
चेन्नई₹928.50₹2,246.50₹91.50₹50
बेंगलुरु₹915.50₹2,161₹88.95₹52
हैदराबाद₹965₹2,320₹97₹51

तेल कंपनियों पर दबाव

तेल विपणन कंपनियां (OMCs) वर्तमान में घरेलू एलपीजी पर प्रति सिलेंडर ₹380 की अंडर-रिकवरी (घाटा) झेल रही हैं. इसके बावजूद भारत में घरेलू गैस की दरें पाकिस्तान, श्रीलंका और नेपाल जैसे पड़ोसी देशों की तुलना में काफी कम हैं. पेट्रोलियम मंत्रालय (MoPNG) ने स्पष्ट किया है कि देश में एलपीजी की आपूर्ति पर्याप्त है और नागरिकों को ‘पैनिक बुकिंग’ से बचने की सलाह दी है.

डिजिटल बुकिंग में भारी उछाल

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अब लगभग 95% उपभोक्ता अपनी बुकिंग के लिए डिजिटल माध्यमों (IVRS, WhatsApp, और ऐप्स) का उपयोग कर रहे हैं. यह डिजिटल क्रांति आपूर्ति श्रृंखला को पारदर्शी बनाने में मदद कर रही है.

Also Read: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स जारी, जानें 15 अप्रैल को अपने शहर का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >