LPG सिलेंडर के नियम में बदलाव, ग्रामीण इलाकों में अब 25 दिन में करा सकेंगे बुकिंग

LPG सिलेंडर की बुकिंग को लेकर सरकार ने बदलाव किया है. पेट्रोलियम मंत्री ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. उन्होंने पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से तेल कंपनियों को भेजे गए पत्र की कॉपी भी साझा की है.

केंद्र सरकार ने LPG सिलेंडर की बुकिंग को लेकर स्थिति साफ कर दी है. शहरी और ग्रामीण इलाकों में बुकिंग का नियम एक जैसा रहेगा. केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब 45 दिन की जगह 25 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक किया जा सकेगा. इससे ग्रामीण ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी.

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बताया कि मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण LPG की सप्लाई पर दबाव बढ़ गया था. इसी वजह से शहरी इलाकों में सिलेंडर बुक करने के लिए 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन का अंतर रखा गया था.


ये भी पढ़ें: रसोई गैस सिलेंडर के नियमों में बड़ा बदलाव, अब बुकिंग करने से पहले जान लें ये नई गाइडलाइन


एलपीजी बुकिंग का नया नियम
केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा, "LPG की सप्लाई की स्थिति में अब सुधार हुआ है और रिफिल की लंबित बुकिंग भी काफी कम हो गई है. इसलिए केंद्र सरकार ने इस पाबंदी में राहत दी है. अब शहरी और ग्रामीण, सभी घरेलू LPG ग्राहक 25 दिन के अंतर पर नया सिलेंडर बुक कर सकेंगे."

शहरी क्षेत्रों में LPG सिलेंडर की बुकिंग के लिए 25 दिन का अंतराल पहले से लागू है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >