Ladli Behna Yojana 40th Installment: मध्य प्रदेश की सरकार ने 13 सितंबर 2026 को लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी कर दी. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खाते में 1,835 करोड़ रुपये DBT के माध्यम से ट्रांसफर किए.
क्या बैंक खाते में अब तक नहीं आये 1500 रुपये?
लाड़ली बहनों, अगर आपके बैंक खाते में किस्त के 1500 रुपये जमा नहीं हुए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. इसके लिए आपको तीन काम करने होंगे, लेकिन उससे पहले आपको सूची में जाकर अपना नाम चेक करना होगा. यहां हम आपकी सुविधा के लिए पूरी प्रक्रिया बता रहे हैं.
पोर्टल पर भुगतान स्थिति चेक करें
- लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट (cmladlibahna.mp.gov.in) पर जाएं.
- "आवेदन एवं भुगतान की स्थिति" वाले विकल्प पर क्लिक करें.
- अपना लाड़ली बहना आवेदन क्रमांक (Application ID) या समग्र आईडी (Samagra ID) दर्ज करें और कैप्चा (Captcha) डालें.
- अपने पंजीकृत मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी (OTP) दर्ज करके लॉगिन करें.
- 'भुगतान स्थिति' (Payment Status) में देखें कि 40वीं किस्त विफल (Failed) हुई है या प्रक्रियाधीन (Pending) है.
- सफलता की जांच: यदि स्टेटस में Success दिखाई दे रहा है, तो बैंक खाते के मिनी स्टेटमेंट में जमा राशि चेक करें.
डीबीटी (DBT) और आधार लिंकिंग एक्टिवेट कराएं
- लाड़ली बहना योजना का पैसा केवल उन्हीं खातों में भेजा जाता है जिनमें Direct Benefit Transfer (DBT) सक्रिय होता है.
- अपनी नजदीकी बैंक शाखा जाएं और यह सुनिश्चित करें कि आपका खाता आपके आधार से लिंक है और DBT इनेबल्ड है.
- बैंक में एनपीसीआई (NPCI) मैपिंग फॉर्म भरकर डीबीटी सेवा तुरंत शुरू करवाएं.
- बैंक अधिकारी से एनपीसीआई स्टेटस कन्फर्म करें या आधार पोर्टल (UIDAI) पर बैंक मैपिंग स्टेटस चेक करें.
समग्र ई-केवाईसी (Samagra e-KYC) अपडेट करें
- समग्र पोर्टल पर जाकर अपनी आधार ई-केवाईसी की स्थिति देखें.
- यदि नाम, पिता/पति का नाम या जन्म तिथि में कोई गड़बड़ है, तो निकटतम सीएससी (CSC) सेंटर या ग्राम पंचायत/वार्ड कार्यालय जाकर ई-केवाईसी पूरा करवाएं.
- समग्र पोर्टल पर आधार स्टेटस Green / OK दिखाई देने लगेगा.
ये भी पढ़ें: लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹1,835 करोड़
