Ladli Behna Yojana : क्या सितंबर के महीने में भी आएंगे 1750 रुपये? जानें यहां

Ladli Behna Yojana 40 Kist: 19 अगस्त 2026 को मध्य प्रदेश की बहनों के अकाउंट में लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त आई थी. अब उन्हें अगली किस्त का इंतजार है. पिछली बार महिलाओं को पहले के मुकाबले 250 रुपये ज्यादा मिले थे. तो क्या इस बार भी ज्यादा पैसे खाते में आएंगे. आइए जानते हैं.

Ladli Behna Yojana 40 Kist: मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के लिए खुशी की खबर रक्षा बंधन के पहले आई थी. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 19 अगस्त को मैहर में आयोजित कार्यक्रम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी की थी. इस दौरान पात्र महिलाओं के बैंक खातों में कुल 2,148 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई थी.

लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त में पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने मिलने वाली 1,500 रुपये की राशि भेजी गई थी. इसके लिए सरकार 1,835.46 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किये. वहीं, रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को 250 रुपये की अतिरिक्त राशि भी दी गई. इस पर सरकार 312.83 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किये. यानी इस बार नियमित किस्त और रक्षाबंधन की विशेष राशि मिलाकर हर पात्र महिला के बैंक खाते में कुल 1,750 रुपये पहुंचे थे.

महिलाओं के खाते में 40वीं किस्त कितनी आएगी?

1,750 रुपये सरकार की ओर से सीधे महिलाओं के बैंक खातों में DBT के जरिए ट्रांसफर किये गये. ऊपर की बात पर गौर करेंगे तो पाएंगे कि महिलाओं को रक्षाबंधन के मौके पर 250 रुपये की अतिरिक्त राशि दी गई थी. इसका मतलब यह है कि यह प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के लिए गिफ्ट था. यह गिफ्ट सरकार की ओर से हर महीने नहीं दिए जाएंगे. इसका मतलब है कि आपके खाते में हर महीने मिलने वाली 1,500 रुपये की राशि भेजी जाएगी.


ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: खाते में पैसे नहीं आए तो तुरंत चेक करें ये 5 चीजें, MP की महिलाओं के लिए काम की खबर

लाड़ली बहना योजना अगले 5 साल तक रहेगी जारी

मध्य प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना को अगले पांच साल तक जारी रखने का फैसला किया है. कैबिनेट ने वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक योजना के लिए 1,14,365 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. यह पैसा सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जाता है. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >