Ladli Bahna Yojana : क्या 10 तारीख से पहले खाते में आएंगे पैसे? जान लें नया ई-केवाईसी नियम नहीं तो अटक जाएगी किस्त

Ladli Bahna Yojana : लाड़ली बहना योजना का पैसा इस बार जल्दी आने की उम्मीद है. बहनों को त्योहारों के मद्देनज़र सरकार से समय से पहले राशि जारी करने की आशा है. हालांकि, कुछ ई-केवाईसी और आधार लिंकिंग की गलतियों से आपकी किस्त अटक सकती है.

Ladli Bahna Yojana : मध्य प्रदेश सरकार की सबसे चर्चित ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ को लेकर प्रदेश की महिलाओं में हर महीने की तरह इस बार भी बेसब्री से इंतजार है. त्योहारों के इस मौसम में बहनों को उम्मीद है कि सरकार इस बार समय से पहले या किसी विशेष तारीख पर उनके खातों में सहायता राशि ट्रांसफर कर सकती है. आमतौर पर महीने की 10 तारीख को बहनों के बैंक खातों में 1250 रुपये की राशि भेजी जाती है, लेकिन कई बार त्योहारों के चलते इसे एक-दो दिन पहले भी जारी किया गया है.

इन गलतियों से अटक सकते हैं पैसे

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं या जिनका डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) एक्टिवेट नहीं है, उनकी किस्त रुक सकती है. कई बार महिलाएं बैंक खाता तो खुलवा लेती हैं, लेकिन बैंक शाखा में जाकर डीबीटी इनेबल नहीं करातीं. अगर आपके खाते में पिछली किस्त आने में कोई परेशानी हुई थी, तो तुरंत अपनी बैंक शाखा जाकर इसे ठीक करवाएं.

समग्र पोर्टल पर ई-केवाईसी है अनिवार्य

लाड़ली बहना पोर्टल और समग्र पोर्टल पर आधार ई-केवाईसी का मिलान होना जरूरी है. अगर आपके समग्र आईडी में नाम, पिता/पति का नाम या जन्मतिथि आधार कार्ड से मेल नहीं खाती, तो सिस्टम डेटा को अस्वीकार कर सकता है. इसे आप नजदीकी सीएससी सेंटर या एमपी ऑनलाइन कियोस्क पर जाकर आसानी से अपडेट करवा सकते हैं.

घर बैठे ऐसे चेक करें अपनी किस्त का स्टेटस

योजना की आधिकारिक वेबसाइट (ladlibahna.mp.gov.in) पर जाकर कोई भी महिला अपने आवेदन और भुगतान की स्थिति देख सकती है:

  • पोर्टल पर जाकर 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' विकल्प पर क्लिक करें.
  • अपनी लाड़ली बहना आवेदन संख्या या समग्र सदस्य आईडी दर्ज करें.
  • कैप्चा कोड भरकर मोबाइल पर आने वाले ओटीपी को सबमिट करें.
  • स्क्रीन पर पिछली सभी किस्तों और आने वाली किस्त का पूरा ब्योरा दिख जाएगा.


ये भी पढ़ें: Delhi Building Collapse : दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने से अब तक 6 लोगों की मौत, 40 से 50 छात्रों के दबे होने की आशंका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >