KL Rahul Net Worth: 93 रन की ‘भड़ास’, राहुल ने बेंगलुरु में दिखाई अपनी असली ताकत, नेटवर्थ सुनकर चौंक जाओगे

KL Rahul Net Worth: आईपीएल 2025 में केएल राहुल ने आरसीबी के खिलाफ 93 रन की तूफानी पारी खेली. जीत के बाद गुस्से में बैट पटका. उनकी नेट वर्थ ₹101 करोड़ है. राहुल ब्रैंड एंडोर्समेंट और अपनी क्लोदिंग लाइन “Gully” से भी मोटी कमाई करते हैं

KL Rahul Net Worth: आईपीएल 2025 का 24वां मुकाबला था. दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने थे. लेकिन इस मैच में असली शो तो केएल राहुल का रहा. राहुल ने अकेले दम पर दिल्ली को जीत दिला दी. 43 गेंदों पर 93 रन, जिसमें 7 चौके और 6 छक्के लगे. स्ट्राइक रेट था 175.47. सीधे शब्दों में कहें तो राहुल ने बेंगलुरु वालों के मुंह से जीत छीन ली. और फिर जो हुआ, उसने सबका ध्यान खींचा.

मैच खत्म होते ही राहुल ने मैदान पर एक गोला बनाया और गुस्से में आकर अपना बैट वहीं जोर से पटक दिया. ये सिर्फ जीत का जश्न नहीं था, ये उस भड़ास का इजहार था जो शायद उनके अंदर काफी वक्त से जमा था. राहुल कभी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का हिस्सा रह चुके हैं. शायद इसलिए चिन्नास्वामी स्टेडियम में उनका ये अंदाज जैसे कह रहा था  “अब ये मेरा भी घर है!”

असल में उनका ‘घर’ कितना बड़ा है? केएल राहुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं (KL Rahul Net Worth)

आपको जानकर हैरानी होगी कि केएल राहुल की कुल संपत्ति ₹101 करोड़ के आसपास है. ये आंकड़ा उनकी क्रिकेटिंग सैलरी, एंडोर्समेंट डील्स और बिजनेस इन्वेस्टमेंट से बना है.

BCCI और IPL से मिलती है मोटी सैलरी (KL Rahul BCCI And IPL Income)

  • BCCI से सालाना सैलरी: ₹5 करोड़ (A ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट)
  • IPL 2025 सैलरी: ₹14 करोड़ (दिल्ली कैपिटल्स से)

KL राहुल उन खिलाड़ियों में से हैं जिनका चेहरा देखते ही ब्रैंड्स खुद लाइन में लग जाते हैं. Puma, Red Bull, boAt, BharatPe और Realme जैसे बड़े नाम उनके विज्ञापनों में नजर आते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो राहुल एक एड शूट के लिए करीब ₹50 लाख तक चार्ज करते हैं. सिर्फ ब्रैंड्स ही नहीं, फैशन की दुनिया में भी उन्होंने अपनी पारी शुरू कर दी है. उन्होंने “Gully” नाम से खुद की क्लोदिंग लाइन लॉन्च की है, यानी क्रिकेट के साथ-साथ अब उनके बल्ले फैशन के मैदान में भी रन बरसा रहे हैं.

Also Read: Kedar Jadhav Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं केदार जाधव, BJP में हुए शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >