मशरूम उगाइए, लाखों कमाइए, सरकार दे रही 12 लाख रुपये तक की सब्सिडी

1 / 1
मशरूम उगाइए, लाखों कमाइए, सरकार दे रही 12 लाख रुपये तक की सब्सिडी
फुल स्क्रीन में देखें

Kisan Samachar

Kisan Samachar: सरकार मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों और उद्यमियों को 12 लाख रुपये तक की सब्सिडी दे रही है. यह योजना रोजगार और आय के नए अवसर प्रदान करेगी. पात्र लाभार्थी आवेदन कर इस वित्तीय सहायता का लाभ उठा सकते हैं.

Kisan Samachar: बिहार सरकार लगातार राजस्व बढ़ाने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नए-नए नवाचार कर रही है. इसी क्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत मशरूम उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए 4 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी गई है. इस योजना से मशरूम उत्पादक समूहों को मजबूती मिलेगी.

इस स्कीम के तहत प्राइवेट सेक्टर से जुड़ी सभी यूनिट्स को वित्तीय सहायता दी जाएगी, जिनमें विभिन्न प्रकार की खाद निर्माण इकाइयाँ और उत्पादन यूनिट्स शामिल हैं.

मशरूम उत्पादन और कंपोस्ट यूनिट की यूनिट कॉस्ट 30 लाख रुपये निर्धारित की गई है, जिस पर 40% यानी 12 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा. स्पॉन यूनिट की लागत 20 लाख रुपये निर्धारित है, जिस पर 40% यानी 8 लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी. छोटे पैमाने पर उत्पादन के लिए 2 लाख रुपये की यूनिट कॉस्ट पर 50% यानी 1 लाख रुपये प्रति यूनिट अनुदान दिया जाएगा.

Kisan Samachar: किसान को DBT पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा और आवेदन ऑनलाइन करना होगा. चयन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा ताकि पारदर्शिता बनी रहे और इच्छुक किसान समय पर लाभ ले सकें.

आवेदन के लिए आधार कार्ड और जमीन की रसीद आदि दस्तावेज आवश्यक होंगे. इस योजना का लाभ बिहार राज्य के किसान ही उठा सकते हैं. इच्छुक किसान एकीकृत बागवानी मिशन के तहत आवेदन कर सकते हैं.

किसान बिहार कृषि विभाग, बागवानी निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Also Read : आज आधी रात के बाद होने वाला है बड़ा बदलाव, 1 जुलाई 2025 से बदल जाएंगे 10 अहम नियम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >