Vande Bharat Express: इस राज्य को 25 अप्रैल को मिलने वाली है वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें रूट और टाइम टेबल

Vande Bharat Express: दक्षिण रेलवे द्वारा किये गये प्रस्ताव के अनुसार, इस वंदे भारत एक्सप्रेस के करीब 7.5 घंटे में 501 किलोमीटर की दूरी तय करने की उम्मीद है. जानें ट्रेन के बारे में सबकुछ

Vande Bharat Express: जल्द ही देश को एक और वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली है. जी हां…दक्षिणी रेलवे (एसआर) ज़ोन इस बाबत तैयारी कर रहा है. जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा के लिए 24 अप्रैल को केरल पहुंचने वाले हैं और यहां बहुप्रतीक्षित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 25 अप्रैल को वे हरी झंडी दिखाएंगे.

कार्यक्रम में शामिल होंगे कांग्रेस नेता थरूर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने 25 अप्रैल से केरल में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने की घोषणा पर खुशी जताते हुए कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि प्रगति राजनीतिक दायरे से परे होनी चाहिए.

केरल की पहली वंदे भारत ट्रेन सेवा कासरगोड तक बढ़ाई गयी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस कासरगोड से होकर भी गुजरेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को इस ट्रेन की शुरुआत करेंगे. उन्होंने कहा कि यह फैसला केंद्रीय राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन के अनुरोध पर लिया गया है. शुरुआत में ट्रेन को तिरुवनंतपुरम और कन्नूर के बीच चलाने की योजना थी.

केरल वंदे भारत एक्सप्रेस के रूट के बारे में जानें

पहले खबर थी कि केरल में वंदे भारत एक्सप्रेस तिरुवनंतपुरम और कन्नूर रेलवे स्टेशनों के बीच चलेगी.

केरल वंदे भारत एक्सप्रेस कहां ठहरेगी

-कोल्लम

-कोट्टायम

-एर्नाकुलम टाउन

-त्रिशूर

-तिरूर

-कोझिकोड

Also Read: Vande Bharat Train: खराब पटरी पर कितनी तेज गति से दौड़ती है वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ? जानें इसका जवाब
केरल वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल

सूत्रों के हवाले से जो बात सामने आ रही है उसके अनुसार, केरल वंदे भारत एक्सप्रेस केरल की राजधानी से सुबह 5 बजे से पहले अपनी यात्रा शुरू करेगी. वहीं रात होने से पहले यह ट्रेन लौट आएगी. केरल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में चेयर कार के रूप में बैठने के साथ 16 कोच होंगे. दक्षिण रेलवे द्वारा किये गये प्रस्ताव के अनुसार, इस वंदे भारत एक्सप्रेस के करीब 7.5 घंटे में 501 किलोमीटर की दूरी तय करने की उम्मीद है.

भविष्य में और ट्रेनें शुरू की जाएंगी

वैष्णव ने कहा कि चरण एक के तहत कासरगोड से तिरुवनंतपुरम तक पूरे ट्रैक को 110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति क्षमता में बदलने के लिए 381 करोड़ रुपये मंजूर किये गये हैं. उन्होंने कहा कि यह डेढ़ साल के भीतर किया जाएगा. दूसरे चरण में अन्य आवश्यक सुधार होंगे. इसे पूरा होने में दो से साढ़े तीन साल लगेंगे और इसके बाद ट्रैक की गति क्षमता को बढ़ाकर 130 किमीमीटर प्रति घंटा किया जाएगा. मंत्री ने यह भी कहा कि अभी केरल के लिए सिर्फ एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दी गयी है और भविष्य में और ट्रेनें शुरू की जाएंगी.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >