Karnataka Budget 2023: कर्नाटक में बनेगा भव्य Ram Temple, चुनाव से पहले बेंगलुरु की सड़कों पर फोकस

Karnataka Budget 2023: बोम्मई सरकार बजट के जरिए सभी को खुश करने का प्रयास करेगी. खुद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बजट को जन समर्थक बताते हुए कहा कि इसमें गरीबों, समाज के कमजोर वर्ग, श्रमिक वर्ग, किसानों समेत अन्य लोगों को ज्यादा से ज्यादा समर्थन देने वाले कार्यक्रमों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.

Live Updates
8:00 PM. 17 Feb 23 2:30 PM. 17 Feb

आवश्यकता आधारित ऋण सुविधा का प्रावधान

बजट पेश करते हुए सीएम बोम्मई ने कहा कि कृषि से संबंधित गतिविधियों के लिए परेशानी मुक्त और आवश्यकता आधारित ऋण सुविधा का प्रावधान किया गया है. उन्होंने कहा कि इस साल 30 लाख से ज्यादा किसानों को 25,000 करोड़ रुपये का कर्ज बांटा जाएगा.

8:00 PM. 17 Feb 23 2:30 PM. 17 Feb

पांच लाख रुपये हुई किसानों की मिलने वाली ऋण

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अपने बजट में किसानों को दिए जाने वाले ब्याज मुक्त अल्पकालिक ऋण की सीमा तीन लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने की घोषणा की है. यह वृद्धि अगले वित्त वर्ष से लागू होगी.

8:00 PM. 17 Feb 23 2:30 PM. 17 Feb

हेल्थ सेवाओं पर खर्च होंगे 500 करोड़

सीएम ने हेल्थ एजुकेशन के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. इस रकम से कर्नाटक ने चित्रदुर्ग में एक नया मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि देखभाल सेवाएं प्रदान करने के लिए चामराजनगर में एक नए 450 बिस्तरों वाले अस्पताल के साथ मांड्या और हासन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स शुरू किए गए है. सीएम ने रायचूर में एम्स की तर्ज पर एक अस्पताल की भी घोषणा की, जिसमें इस साल उत्तर कन्नड़ जिले के कुमता में एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित किया जाएगा.

8:00 PM. 17 Feb 23 2:30 PM. 17 Feb

कर्नाटक में बनेगा भव्य Ram Temple, मंदिर-मठ पर खर्च होंगे 1000 करोड़

CM बोम्मई ने राज्य में मंदिरों और मठों के विकास के लिए लगभग 1000 करोड़ आवंटित किए है. उन्होंने कर्नाटक के रामनगर में एक भव्य राम मंदिर बनाने का वादा किया. बोम्मई ने अब तक कई सिंचाई परियोजनाओं के लिए धन का आवंटन किया है, जिसमें बेंगलुरु के बुनियादी ढांचे और यातायात की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया गया है. शहर में यातायात संकट को कम करने के लिए सीएम ने बेंगलुरु की सड़कों के लिए 1600 करोड़ रुपये से अधिक आवंटित किए हैं.

8:00 PM. 17 Feb 23 2:30 PM. 17 Feb

रामनगर में बनेगा राम मंदिर

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राज्य विधानसभा में बजट प्रस्तुति के दौरान कहा कि रामनगर में राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा.

8:00 PM. 17 Feb 23 2:30 PM. 17 Feb

भूजल स्तर सुधारने के लिए 75 करोड़ रुपये

सीएम बोम्मई ने कहा कि किसानों की जमीन पर जलाशयों का निर्माण होगा ताकि भूजल स्तर ऊपर उठ सके. इसके लिए नई जलनिधि परियोजना शुरू की जाएगी. इसके तहत, नरेगा योजना के समन्वय में, किसानों को अपने खेतों पर पानी की टंकी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. उन्होंने विशेष रूप से गर्मी के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में जल संरक्षण के लिए कुओं, बांधों और नालियों को विकसित करने की दो परियोजनाओं के लिए 75 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं.

मुख्य बातें

Karnataka Budget 2023: बोम्मई सरकार बजट के जरिए सभी को खुश करने का प्रयास करेगी. खुद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बजट को जन समर्थक बताते हुए कहा कि इसमें गरीबों, समाज के कमजोर वर्ग, श्रमिक वर्ग, किसानों समेत अन्य लोगों को ज्यादा से ज्यादा समर्थन देने वाले कार्यक्रमों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >