जेके मैक्स पेंट्स ने किया नए कैंपेन का अनावरण "मैक्स करो, रिलैक्स करो" अक्षय कुमार के साथ फिल्माया नया विज्ञापन

जेके मैक्स पेंट्स ने दीवारों के लिए भरोसेमंद एवं आधुनिक समाधानों के साथ घर की पेंटिंग के अनुभव को आसान बनाने के वादे को और भी मजबूत किया. "मैक्स करो, रिलैक्स करो" कैंपेन का किया अनावरण. अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्माया नया विज्ञापन.

जेके सीमेंट लिमिटेड की समृद्ध विरासत एवं उत्कृष्टता से प्रेरित जेके मैक्स पेंट्स ने अपने नए ब्राण्ड कैंपेन “मैक्स करो, रिलैक्स करो” को लॉन्च किया है. पहली बार विज्ञापन में ब्राण्ड अम्बेसडर अक्षय कुमार नजर आएंगे. यह बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार के एसोसिएशन में ब्राण्ड के विकास का अगला चरण है, जो उनके मुख्य प्रोडक्ट जेके वॉलमैक्स पुट्टी द्वारा बनी मजबूत नींव पर रोशनी डालता है. और एक ऐसी कहानी के जरिए ब्राण्ड के मुख्य वादे को जीवंत करता है जो दर्शकों के साथ आसानी से जुड़ सके, उन्हें लुभा सके.

यह कैंपेन उपभोक्ताओं की एक सबसे आम समस्या को समझते हुए उसे हल करता है, घर की पेंटिंग से जुड़ा तनाव और उलझन. हर घर की समस्या होने के बावजूद अक्सर इसे नजरअंदाज किया जाता है. सही प्रोडक्ट चुनने से लेकर टिकाउपन, फिनिश और लम्बे चलने वाले परफोर्मेंस तक उपभोक्ताओं के लिए पूरी प्रक्रिया बेहद मुश्किल होती है. “मैक्स करो, रिलैक्स करो” कैंपेन के साथ जेके मैक्स ने एक ऐसे ब्राण्ड के रूप में अपने आप को मजबूती से स्थापित कर लिया है, जो बेहतरीन परफोर्मेंस देने वाले भरोसेमंद समाधानों के साथ इस यात्रा को आसान बना देता है तथा उपभोक्ताओं को आत्मविश्वास के साथ सही विकल्प चुनने के लिए सशक्त बनाता है और पेंट के बाद उपभोक्ताओं को मिलती हैं खूबसूरत दीवारें, जिनका पेंट लम्बे समय तक चलता है.

हल्के-फुल्के अंदाज में तैयार किए गए इस टीवी विज्ञापन में अक्षय कुमार एक सामाजिक समारोह की मेजबानी करते नजर आते हैं जहां वे उनसे पूछे जाने वाले हर सवाल का एक ही जवाब देते हैं “जेके मैक्स” फिर चाहे सवाल कुछ भी हो. इससे उनके दोस्त उलझन में पड़ जाते हैं, लेकिन उनकी पत्नी इसका कारण समझ रही हैं. तभी फ्लैशबैक में उनके घर की पेंटिंग का अनुभव दिखाया जाता है, जहां हर विशेषज्ञ पुट्टी, प्राइमर और पेंट के लिए जेके मैक्स के इस्तेमाल की ही सलाह देता है. बार- बार दोहराया जाने वाला यह सुझाव उन पर ऐसा प्रभाव उत्पन्न करता है कि यह हर सवाल के लिए उनका डिफॉल्ट जवाब बन जाता है.
दशकों के भरोसे और तकनीकी विशेषज्ञता के साथ जेके मैक्स पेंट्स दीवारों के पेंट के लिए संपूर्ण समाधान है, जो सरफेस की तैयारी से लेकर फाइनल कोट तक घर के मालिक को आत्मविश्वास, बेहतरीन परफॉर्मेंस और सहज अनुभव प्रदान करता है. इस कैंपेन के जरिए अक्षय कुमार ब्रांड के कोर मूल्यों, विश्वसनीयता, निश्चिंतता और सादगी पर रोशनी डालते हैं. वे कहते हैं कि सही पेंट चुनने से पेंटिंग की प्रक्रिया में से तनाव पूरी तरह खत्म हो जाता है.

कैंपेन पर बात करते हुए श्री नीतिश चोपड़ा, बिज़नेस हेड व्हाइट सीमेंट एंड पेंट्स ने कहा, “जब ब्यूटीफिकेशन प्रोडक्ट्स की बात आती है तो आज के उपभोक्ताओं के पास ढेरों विकल्प हैं, ऐसे में उनके लिए सही पुट्टी, प्राइमर और सही पेंट का चुनाव करना उलझन भरा होता है. ‘मैक्स करो, रिलैक्स करो’ कैंपेन के साथ हम उन्हें जेके वॉल मैक्स पुट्टी और जेके व्हाइट मैक्स सीमेंट के भरोसेमंद समाधान उपलब्ध कराकर उनके फैसले को आसान बनाना चाहते हैं. इस कैंपेन के साथ जेके मैक्स पेंट्स, पेंटिंग के हर चरण में भरोसे, निरंतरता और परफॉरमेंस का वादा करता है, ताकि उपभोक्ताओं को अपने चुनाव के बारे में दोबारा न सोचना पड़े. अक्षय कुमार की विश्वसनीयता और उनकी ज़बरदस्त लोकप्रियता इन मूल्यों के साथ बखूबी मेल खाती है, जिससे हमें विश्वसनीयता, भरोसे एवं सादगी के संदेश को पूरे देश तक पहुंचाने में मदद मिलती है.”

“हम समझते हैं कि घर को पेंट करवाना लोगों की भावनाओं से जुड़ा होता है और आज के उपभोक्ता भरोसेमंद परिणाम चाहते हैं. ‘मैक्स करो, रिलैक्स करो’ कैंपेन के साथ जेके मैक्स वही भरोसा लेकर आया है, ताकि घर के मालिकों के लिए यह चुनाव आसान हो जाए. अक्षय कुमार को कैंपेन का चेहरा बनाने से ब्रांड की विश्वसनीयता और भी बढ़ जाती है. हमें विश्वास है कि विज्ञापन का हल्का-फुल्का अंदाज़ दर्शकों, इन्फ्लुएंसर्स और चैनल पार्टनर्स सभी को खूब लुभाएगा – श्री अमनदीप मल्हारी हेड ऑफ मार्केटिंग व्हाइट सीमेंट एंड पेंट्स ने कहा. यह कैंपेन टेलीविज़न, ओटीटी, सीटीवी, डिजिटल, सोशल मीडिया, आउटडोर और रीटेल टचपॉइंट्स पर रोलआउट किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >