Jio Finance Share Price: निफ्टी-सेंसेक्स में फिर दिखी रफ्तार, आज इन 5 शेयरों में करें खरीदारी या बिकवाली

Jio Finance Share Price: कोटक सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (टेक्निकल रिसर्च) अमोल अथावले के मुताबिक, जब तक निफ्टी 22,500 के ऊपर ट्रेड कर रहा है, तब तक इसमें रिकवरी बनी रह सकती है. अगर निफ्टी 23,000 के स्तर को पार करता है, तो अगला टारगेट 23,200 तक जा सकता है.

Jio Finance Share Price: बीते हफ्ते (11 अप्रैल को समाप्त सप्ताह) के दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा, लेकिन निफ्टी 50 इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ. बैंक निफ्टी में 1% की गिरावट दर्ज की गई, जो 51,002.35 पर बंद हुआ. मेटल, रियल्टी और आईटी सेक्टर के शेयरों में कमजोरी रही, जबकि एफएमसीजी और एनर्जी सेक्टर में थोड़ी बहुत तेजी नजर आई. ब्रॉडर मार्केट भी या तो सपाट बंद हुए या हल्की गिरावट के साथ.

22,500 के ऊपर टिके निफ्टी तो तेजी की उम्मीद कायम

कोटक सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (टेक्निकल रिसर्च) अमोल अथावले के मुताबिक, जब तक निफ्टी 22,500 के ऊपर ट्रेड कर रहा है, तब तक इसमें रिकवरी बनी रह सकती है. अगर निफ्टी 23,000 के स्तर को पार करता है, तो अगला टारगेट 23,200 तक जा सकता है. बैंक निफ्टी के लिए 51,000 और 50,500 अहम सपोर्ट लेवल माने जा रहे हैं. अगर ये स्तर टूटते नहीं हैं, तो बैंकिंग शेयरों में भी वापसी देखी जा सकती है.

ग्लोबल संकेत और Q4 नतीजे करेंगे बाजार की दिशा तय

इस सप्ताह अमेरिकी और चीनी टैरिफ को लेकर खबरें फिर बाजार की चाल को प्रभावित कर सकती हैं, खासकर ऐसे समय में जब सप्ताह छोटा है (हॉलिडे शॉर्टेंड वीक). घरेलू स्तर पर अब निवेशकों की नजर कंपनियों के तिमाही नतीजों पर रहेगी.

इस हफ्ते IT सेक्टर की दिग्गज कंपनियां विप्रो और इन्फोसिस, और बैंकिंग सेक्टर के बड़े नाम HDFC बैंक और ICICI बैंक अपने Q4 रिजल्ट पेश करने वाले हैं. रिलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, रिसर्च प्रमुख अजित मिश्रा ने कहा कि इन कंपनियों के नतीजे बाजार की दिशा तय कर सकते हैं.

आज के लिए पांच चुनिंदा स्टॉक्स, जानिए खरीदें या बेचें?

सुमीत बगड़िया (एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, चॉइस ब्रोकिंग) और शिजू कूथुपलक्कल (सीनियर मैनेजर — टेक्निकल रिसर्च, प्रभुदास लीलाधर) ने आज के लिए पांच स्टॉक्स की सिफारिश की है. HDFC Bank – खरीदारी का सुझाव Coal India – शॉर्ट टर्म के लिए खरीदारी की सलाह. Tata Power – खरीदारी के लिए अनुकूल चार्ट पैटर्नICICI Bank – ब्रेकआउट के करीब, नजर रखें और Infosys – नतीजों से पहले ट्रेडिंग के मौके.

Also Read: IIT से पढ़ाई ,सैमसंग में नौकरी, 75 से ज्यादा रिजेक्शन, फिर पवन ने खड़ी कर दी रैपिडो बाइक टैक्सी सर्विस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >