Ratan Tata Electronic City: रतन टाटा के नाम से जाना जाएगा जगीरोड इलेक्ट्रॉनिक सिटी, हिमंत बिस्वा सरमा का ऐलान

Ratan Tata Electronic City: असम के जगीरोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक सिटी का नाम बदल दिया गया है.

Ratan Tata Electronic City: जगीरोड इलेक्ट्रॉनिक सिटी का नाम बदलकर रतन टाटा इलेक्ट्रॉनिक सिटी कर दिया गया है. इसकी घोषणा मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने की. असम की सरकार ने दिवंगत उद्योगपति को श्रद्धांजलि दी है. यह फैसला असम कैबिनेट की बैठक में लिया गया.

दो समझौतों को दी गई मंजूरी

कैबिनेट बैठक के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “आज, हमने दो समझौता ज्ञापनों को मंजूरी दे दी है, जिन पर असम में दो विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए एडवांटेज असम 2.0 में हस्ताक्षर किए गए थे – एक सिपाझार में और दूसरा तिनसुकिया में और विधेयक विधानसभा में पेश किए जाएंगे.”

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : छत्रपति शिवाजी के साम्राज्य में क्या ‘गोवा’ भी था शामिल! अब क्यों उठा विवाद

असम कैबिनेट ने कई विधेयकों को दी मंजूरी

कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “असम कैबिनेट ने आज कई विधेयकों को मंजूरी दी है, जिन्हें असम विधानसभा में पेश किया जाएगा, जिनमें कुछ नए विश्वविद्यालय शामिल हैं – शिवसागर विश्वविद्यालय, उत्तर लखीमपुर विश्वविद्यालय, नागांव विश्वविद्यालय, स्वाहिद कनकलता बरुआ राज्य विश्वविद्यालय, जगन्नाथ बरुआ विश्वविद्यालय, गुरुचरण विश्वविद्यालय और बोंगाईगांव विश्वविद्यालय। राज्य सरकार संशोधन विधेयक पेश करेगी ताकि कुलपतियों की जल्द नियुक्ति की जा सके. अब से असम में किसी भी निजी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा मंजूरी की आवश्यकता होगी.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >