ITR Filing Last Date : आईटीआर फाइलिंग की तारीख बढ़ी, नई डेडलाइन क्या है और क्यों बढ़ाई गई? जानें

ITR Filing Last Date : सीबीडीटी ने आयकर रिटर्न भरने की समयसीमा एक दिन बढ़ाकर 16 सितंबर कर दी है. 15 सितंबर तक 7.3 करोड़ से ज्यादा आयकर रिटर्न दाखिल किए गए, जो पिछले साल के 7.28 करोड़ से अधिक है. डेडलाइन क्यों बढ़ाई गई? यह भी जानें यहां.

ITR Filing Last Date : सोमवार को आयकर रिटर्न (ITR) की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण तकनीकी दिक्कत आ गई. इसके बाद सीबीडीटी ने आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न भरने की समयसीमा 15 सितंबर से बढ़ाकर 16 सितंबर 2025 कर दी है. सीबीडीटी की ओर से देर रात एक बयान जारी किया गया. इसमें कहा गया, ‘‘केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2025 से बढ़ाकर 16 सितंबर, 2025 करने का निर्णय लिया है.’’

आयकर रिटर्न भरने में तकनीकी खामी

सेवाओं में बदलाव को लेकर, ई-फाइलिंग पोर्टल 16 सितंबर 2025 को सुबह 12:00 बजे से 2:30 बजे तक रखरखाव स्तर पर रहेगा. आपको बता दें कि कई लोगों ने आयकर रिटर्न भरने में तकनीकी खामी की शिकायत की थी. उन शिकायतों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. जिन लोगों ने अभी तक अपना आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया है, वे बिना किसी फाइन के अब भी कर सकते हैं, क्योंकि आयकर विभाग ने अंतिम तारीख एक दिन बढ़ाकर मंगलवार, 16 सितंबर कर दी है.

ITR दाखिल करने वालों की संख्या बढ़ रही है लगातार

सोमवार, 15 सितंबर तक 7.3 करोड़ से ज्यादा आयकर रिटर्न दाखिल किए गए, जो पिछले साल के 7.28 करोड़ से ज्यादा है. आकलन वर्ष 2024-25 में 31 जुलाई 2024 तक 7.28 करोड़ रिटर्न दाखिल हुए थे. आकलन वर्ष 2023-24 में यह संख्या 6.77 करोड़ थी. इससे साफ है कि हर साल ITR दाखिल करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

यह भी पढ़ें : Fact Check: क्या सरकार ने ITR फाइलिंग की तारीख बढ़ा दी है? आयकर विभाग का बयान

आईटीआर की आखिरी तारीख क्यों बढ़ाई गई?

इस साल आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि को सोमवार को आयकर विभाग ने बढ़ा दिया, ऐसा इसलिए क्योंकि 15 सितंबर की पहले की डेडलाइन पर तकनीकी खराबी के कारण फाइलिंग करने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. सोमवार को अंतिम तिथि थी जिसके कारण आयकर रिटर्न की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर लोड ज्यादा ही बढ़ गया. इससे तकनीकी दिक्कत पैदा हो गई. इसके अलावा सोमवार को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अग्रिम कर का भुगतान करने की अंतिम तारीख भी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >