छठ पूजा पर घर आने वाले जान लें काम की बात,1 नवंबर से बदल जाएंगे नियम

IRCTC Train Ticket New Rule: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए टिकट बुकिंग नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव कर रहा है. 1 नवंबर 2024 से यह नया नियम प्रभावी होगा

IRCTC Train Ticket New Rule: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए टिकट बुकिंग नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव कर रहा है. 1 नवंबर 2024 से यह नया नियम प्रभावी होगा, जिससे यात्रियों के लिए यात्रा की योजना बनाने में न केवल आसानी होगी बल्कि टिकट की कालाबाजारी पर भी लगाम लगेगी.

120 दिन की बजाय 60 दिन की समय सीमा

अब, भारतीय रेलवे के नए नियम के अनुसार, यात्री अपनी यात्रा से केवल 60 दिन पहले ही टिकट बुक कर सकेंगे. पहले यह सीमा 120 दिन की थी, लेकिन रेलवे ने इसे घटाकर 60 दिन कर दिया है. इसका मतलब है कि अगर कोई यात्री 1 जनवरी 2025 को यात्रा करना चाहता है, तो उसे टिकट बुकिंग 2 नवंबर 2024 से पहले नहीं करनी होगी. हालांकि, 31 अक्टूबर 2024 या इससे पहले की गई सभी 120 दिन की अग्रिम बुकिंग पहले की तरह ही वैध रहेगी.

यात्रियों के लिए संभावित लाभ

रेलवे के इस नए नियम का उद्देश्य वास्तविक यात्रियों को अधिक टिकट उपलब्ध कराना है. इससे यह भी उम्मीद की जा रही है कि टिकटों की कालाबाजारी में कमी आएगी, जिससे दलालों द्वारा लंबे समय तक टिकट रिजर्वेशन में की जाने वाली अनियमितताओं पर रोक लग सकेगी. कम समय सीमा के कारण कैंसिलेशन की संख्या में भी कमी आएगी, जिससे रेलवे का राजस्व बढ़ेगा और यात्रियों को अधिक कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना होगी.

Also Read: Diwali 2024: इस त्योहार खरीदें मात्र 10 रु में सोना, घर बैठे होगी डिलीवरी

नई बुकिंग नीति का असर

अब यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की आवश्यकता होगी, लेकिन इसका एक और सकारात्मक पहलू यह है कि टिकट कैंसिलेशन में कमी आएगी. 60 दिन की समय सीमा से यात्रियों को बहुत पहले से योजना नहीं बनानी पड़ेगी, जिससे उनके लिए यात्रा का लचीलापन बढ़ेगा.

विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिन की बुकिंग सीमा

विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिन की अग्रिम बुकिंग की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी. भारतीय रेलवे का यह नियम भारतीय यात्रियों पर लागू होता है और विदेशी पर्यटकों को अपने यात्रा कार्यक्रम में किसी प्रकार का बदलाव नहीं करना पड़ेगा.

Also Read: भूलकर भी न करें ये 6 ट्रांजैक्शन, वरना इनकम टैक्स पीछा नहीं छोड़ेगा 

किन ट्रेनों पर बदलाव लागू नहीं होंगे

ताज एक्सप्रेस और गोमती एक्सप्रेस जैसी कुछ ट्रेनों में पहले से ही कम समय की आरक्षण सीमा लागू है, इसलिए इन पर नया नियम लागू नहीं होगा.

AI के माध्यम से यात्री सुविधाओं में सुधार

रेलवे ने अपनी सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग शुरू किया है, जिससे ट्रेन की सीटों की उपलब्धता और साफ-सफाई में सुधार हो रहा है. AI मॉडल की सहायता से सीटों की उपलब्धता को 30% तक बढ़ाया गया है, और साथ ही रेलवे किचनों में स्वच्छता का स्तर भी बेहतर हो रहा है.

1 नवंबर 2024 से लागू होने वाला यह नया नियम यात्रियों के लिए यात्रा का अनुभव और भी सुविधाजनक बनाएगा.

Also Read: एटीएम से जुड़े 10 ऐसे काम जिसे नहीं जानते हैं ग्राहक, बैंक भी नहीं देते जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >