Indian Railways: रेल यात्रियों को बड़ी राहत, इस ट्रेन के किराये में हो सकती है 30 फीसदी तक की कटौती

स्लीपर और एसी-तृतीय श्रेणी के किराये को 20-30 प्रतिशत सस्ता करने की मंजूरी दी गई है. आईआरसीटीसी जल्द ही इस पर अंतिम फैसला लेगी. किराये में कम-से-कम 20-30 प्रतिशत की कटौती की जाएगी. इसके बाद पर्यटन प्रबंधक इसकी घोषणा करेंगे.

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देने की तैयारी कर ली है. खबर है पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गयी भारत गौरव ट्रेन के किराये में 20 से 30 फीसदी तक की कटौती की जा सकती है. हालांकि अभी इस बारे में अंतिम निर्णय किया जाना बाकी है.

स्लीपर और एसी-तृतीय श्रेणी के किराये में हो सकती है कटौती

खबर है स्लीपर और एसी-तृतीय श्रेणी के किराये को 20-30 प्रतिशत सस्ता करने की मंजूरी दी गई है. आईआरसीटीसी जल्द ही इस पर अंतिम फैसला लेगी. किराये में कम-से-कम 20-30 प्रतिशत की कटौती की जाएगी. इसके बाद पर्यटन प्रबंधक इसकी घोषणा करेंगे.

Also Read: IRCTC Goa Tour Package: इस बार गोवा में सेलिब्रेट करें Christmas, ये है आईआरसीटीसी का बेस्ट ऑफर

यात्रियों की कमी से जूझ रहा भारत गौरव ट्रेन

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश में धार्मिक यात्राओं को बढ़ावा देने के लिए भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत की थी. लेकिन अब यह ट्रेन यात्रियों की कमी से जूझ रहा है. खबर है भारतीय रेलवे खान-पान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) को इन ट्रेनों के उच्च किराये की वजह से कम-से-कम दो विशेष पर्यटन पैकेज रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा है. रेलवे की तरफ से आईआरसीटीसी को इस विशेष ट्रेन का किराया कम करने के लिए मंजूरी सेवा शुरू होने के महज एक साल बाद आई है.

आईआरसीटीसी सिर्फ एक ट्रेन चलाने में सफल

आईआरसीटीसी अभी तक स्वदेश दर्शन योजना की रामायण सर्किट पर इस ट्रेन की सिर्फ एक सेवा संचालित करने में सफल रही है. भारत गौरव पर्यटन ट्रेन में 18 दिनों के पैकेज के लिए एसी-तृतीय श्रेणी का किराया 62,000 रुपये है.

इन उद्देश्य से भारत गौरत ट्रेन की हुई थी शुरुआत

भारत गौरव ट्रेन को बेहतर गुणवत्ता वाले कोच और व्यावहारिक पर्यटन पैकेजों की मदद से घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत शुरू किया गया था. जिसमें पहले चरण के तहत रामायण सर्किट पर भगवान राम से जुड़े स्थलों का दर्शन कराया जा रहा है. लेकिन बेहद ऊंचे किराये ने इसे खास वर्ग तक सीमित ‘लक्जरी ब्रांड’ ही बनाकर रख दिया.

भारत गौरव ट्रेन की खासियत

भारत गौरव ट्रेन को प्रर्यटन के लिए ही तैयार किया गया है. इस ट्रेन की खास बात है कि यह पूरी तरह से शाकाहारी है. जिसमें यात्रियों को उनके बर्थ पर ही शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा. इस ट्रेन में बैठने के लिए लक्जरी सीट की व्यवस्था की गयी है, जो पूरी तरह से घुमने वाली है. ट्रेन के अंदर से भी बैठे-बैठे लोग बाहर के दृश्यों का आनंद ले सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >