घर पर सोलर पैनल लगवाओ, ₹78 हजार सरकार देगी! जानें सब्सिडी पाने का पूरा प्रोसेस

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर आप भारी सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं. जानें ₹78,000 तक की छूट पाने की पूरी प्रक्रिया.

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार से भारी छूट दी जा रही है. सोलर पैनल के नियमों के मुताबिक, यदि आप 1 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाने पर ₹30,000 की केंद्रीय छूट मिलती है. यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है.

2 किलोवाट पर मिलेगी ₹60 हजार की छूट

अगर आप 2 किलोवाट का रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाते हैं, तो उसे ₹60,000 तक की सब्सिडी मिल सकती है. इससे सोलर पैनल लगाने की शुरुआती लागत कम हो जाती है और घर के बिजली खर्च में भी लंबे समय तक बचत हो सकती है.

3 किलोवाट या उससे अधिक पर ₹78 हजार

अगर कोई उपभोक्ता 3 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाने पर अधिकतम ₹78,000 की सब्सिडी निर्धारित है. इसमें खास बात यह है कि 3 किलोवाट से ज्यादा क्षमता का सिस्टम लगाने पर भी केंद्रीय सब्सिडी की अधिकतम सीमा ₹78,000 ही रहती है.

सिर्फ घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

इस योजना का लाभ मुख्य रूप से घरेलू यानी आवासीय बिजली उपभोक्ताओं के लिए है. सब्सिडी पाने के लिए निर्धारित नियमों और पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी है. सोलर पैनल और उपकरण योजना के निर्धारित मानकों के अनुरूप होने चाहिए.

पंजीकृत वेंडर से कराना होगा इंस्टॉलेशन

सब्सिडी का लाभ लेने के लिए सोलर सिस्टम की स्थापना संबंधित बिजली वितरण कंपनी यानी DISCOM के पंजीकृत या अनुमोदित वेंडर से करानी होती है. योजना में निर्धारित मानकों के अनुरूप उपकरणों का इस्तेमाल करना भी जरूरी है.

ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के लिए National Portal for Rooftop Solar के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के बाद निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने पर पात्र लाभार्थी को सब्सिडी का लाभ मिलता है।

बिजली बिल में हो सकती है बड़ी बचत

सोलर पैनल लगने के बाद घर की बिजली जरूरत का एक बड़ा हिस्सा सौर ऊर्जा से पूरा किया जा सकता है. इससे बिजली बिल कम करने में मदद मिलती है. हालांकि वास्तविक बचत बिजली खपत, सोलर सिस्टम की क्षमता और स्थानीय परिस्थितियों पर निर्भर करती है.

ये भी पढ़ें: Delhi Lakshmi Yojana 2026: दिल्ली की महिलाओं को ₹2500 कब मिलेंगे? आ गई पहली किस्त की डेट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >