हवाई सफर हुआ महंगा! इंडिगो 14 मार्च से वसूलेगी नया फ्यूल चार्ज

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच इंडिगो ने फ्लाइट टिकट महंगे करने का ऐलान किया है. 14 मार्च 2026 से सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 425 से 2,300 रुपये तक फ्यूल चार्ज लगेगा. कंपनी के मुताबिक ATF की कीमतें ज्यादा बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है.

IndiGo Fare Hike: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच विमानन कंपनी इंडिगो ने फ्लाइट टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है. एयरलाइन ने कहा है कि वह 14 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकटों पर 425 रुपये से लेकर 2,300 रुपये तक फ्यूल चार्ज वसूलेगी. इंडिगो के इस फैसले के बाद यात्रियों के लिए हवाई किराया महंगा हो जाएगा.

कितना बढ़ा है किराया?

एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि घरेलू उड़ानों और भारतीय उपमहाद्वीप के भीतर संचालित उड़ानों पर 425 रुपये फ्यूल चार्ज लगाया जाएगा. वहीं, पश्चिम एशिया जाने वाली उड़ानों के लिए यह किराया 900 रुपये होगा. इसके अलावा, दक्षिण-पूर्व एशिया, चीन, अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ अन्य सेक्टरों के लिए फ्यूल चार्ज 1,800 रुपये तय किया गया है, जबकि यूरोप जाने वाली उड़ानों पर यात्रियों को 2,300 रुपये ईंधन शुल्क (Fuel Charge) देना होगा.

एयरलाइन ने क्या बताया?

कंपनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण ATF की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है. एयरलाइन के संचालन खर्च में विमानन ईंधन (ATF) की हिस्सेदारी करीब 40 प्रतिशत होती है. इसी वजह से एयरलाइन ने यात्रियों पर ईंधन शुल्क लागू करने का फैसला लिया है. एटीएफ (Aviation Turbine Fuel) इसे जेट फ्यूल भी कहा जाता है. यह अत्यधिक शुद्ध केरोसिन आधारित पेट्रोलियम प्रोडक्ट होता है.

इंडिगो एयरलाइन ने कहा- अगर ईंधन की बढ़ी हुई कीमतों का पूरा असर टिकट किराए में जोड़ा जाता, तो किराया काफी ज्यादा बढ़ाना पड़ता. इसलिए यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ कम रखने के लिए अपेक्षाकृत कम राशि का ईंधन शुल्क लगाया गया है. इससे पहले, 10 मार्च को एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी अपने टिकटों पर फ्यूल चार्ज लगाने की घोषणा कर चुके हैं. (इनपुट भाषा)

Also Read: ईरान ने कहा- भारत हमारा दोस्त, इंडियन जहाजों के लिए खुल सकता है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >