शेयर बाजार में फिर छाई बहार, सेंसेक्स 369 अंक उछला, निफ्टी 24100 के पार

Indian Stock Market Today: आईटी शेयरों की दमदार खरीदारी से शेयर बाजार में रौनक लौट आई; जानिए किन सेक्टर्स ने बाजी मारी और आगे बाजार का रुख कैसा रह सकता है.

Indian Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को लगातार महीने के दूसरे दिन मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की. कारोबार की शुरुआत गैप-अप ओपनिंग के साथ हुई और शुरुआती घंटों में ही सेंसेक्स 369.24 अंक चढ़कर 77,291.88 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 110.20 अंक की बढ़त के साथ 24,116.05 पर कारोबार करता दिखा.

बाजार में आई इस तेजी के पीछे ब्रेंट क्रूड की कीमतों में गिरावट, सोने में हल्की मजबूती और निवेशकों की सकारात्मक धारणा को अहम वजह माना जा रहा है.

बाजार की शुरुआत कैसी रही?

बुधवार के मुकाबले गुरुवार को दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ खुले.

इंडेक्सपिछला बंदओपनिंगकारोबार के दौरान
सेंसेक्स76,922.6477,083.1477,291.88 (+369.24 अंक)
निफ्टी24,005.8524,062.2024,116.05 (+110.20 अंक)

शुरुआती कारोबार में खरीदारी का माहौल देखने को मिला, जिससे बाजार हरे निशान में बना रहा.

किन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी और गिरावट रही?

बीएसई पर आईटी और बैंकिंग सेक्टर के कई बड़े शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

तेजी वाले प्रमुख शेयर

  • इन्फोसिस
  • HCL टेक
  • टेक महिंद्रा
  • एटरनल
  • टाइटन
  • इंडिगो
  • कोटक बैंक
  • टाटा स्टील
  • SBI
  • ICICI बैंक

गिरावट वाले प्रमुख शेयर

  • NTPC
  • पावर ग्रिड
  • मारुति
  • BEL

कौन-से सेक्टर रहे आगे?

गुरुवार को सबसे ज्यादा चमक निफ्टी आईटी इंडेक्स में देखने को मिली, जिसमें करीब 3.25% की तेजी दर्ज की गई. इसके अलावा निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम भी लगभग 1.40% चढ़ा. हालांकि सभी सेक्टरों में तेजी नहीं रही. निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी मीडिया और निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज लाल निशान में कारोबार करते दिखे.

एक्स्पर्ट्स क्या कह रहे हैं?

बैंकिंग और मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा के मुताबिक, ब्रेंट क्रूड की कीमतों में आई तेज गिरावट भारत के लिए राहत भरी खबर है. इससे देश का चालू खाता घाटा कम होने में मदद मिल सकती है, कंपनियों की लागत घट सकती है और आगे चलकर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पास नीतिगत फैसलों के लिए ज्यादा गुंजाइश बन सकती है.

वहीं, कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च प्रमुख श्रीकांत चौहान का कहना है कि तकनीकी चार्ट पर बाजार में मजबूती के संकेत मिल रहे हैं. उनके अनुसार 23,900 (निफ्टी) और 76,500 (सेंसेक्स) महत्वपूर्ण सपोर्ट स्तर हैं. जब तक बाजार इनके ऊपर बना रहता है, तब तक तेजी जारी रह सकती है.

उन्होंने बताया कि ऊपर की ओर निफ्टी 24,150-24,250 और सेंसेक्स 77,500-77,800 तक जा सकता है. वहीं यदि बाजार 23,900 के नीचे फिसलता है तो बिकवाली बढ़ सकती है और निफ्टी 23,800 तक आ सकता है.

ये भी पढ़ें: सोना ₹10 और फिसला, चांदी ₹100 चढ़ी, जानिए 2 जुलाई का पूरा हिसाब 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >