शेयर बाजार में लौटी रौनक, भारत-US डील के बाद सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी ऊंची उड़ान

Indian Stock Market 9 February 2026: भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त उछाल आया है. भारत-US ट्रेड डील के चलते निफ्टी और सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर पर खुले है. जानिए किन सेक्टर्स में आज सबसे ज्यादा तेजी रही है.

Indian Stock Market 9 February 2026: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन शानदार रहा है. हफ्ते की शुरुआत होते ही बाजार में रौनक लौट आई और निफ्टी-सेंसेक्स दोनों हरे निशान पर खुले है. निफ्टी ने करीब 195 अंकों की बढ़त के साथ 25,888 पर शुरुआत की, तो वहीं सेंसेक्स भी लगभग 600 अंक उछलकर 84,177 के पार पहुंच गया है.

बाजार में अचानक इतनी रौनक क्यों?

ANI के रिपोर्ट के अनुसार, एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील है. अजय बग्गा जैसे दिग्गजों का कहना है कि पिछले साल से भारत पर जो अतिरिक्त टैक्स (Tariffs) लगे थे, वो अब हट रहे हैं. इससे निवेशकों को भरोसा मिला है कि अब व्यापार और आसान होगा. इसके अलावा, हालिया बजट और कंपनियों के अच्छे नतीजों ने भी बाजार में जोश भर दिया है.

किन सेक्टर्स में दिखा सबसे ज्यादा दम?

आज केवल बड़ी कंपनियां ही नहीं, बल्कि छोटे और मंझोले शेयरों में भी खरीदारी देखी गई:

  • सरकारी बैंक (PSU Banks): सबसे ज्यादा 2% से ऊपर की तेजी है.
  • मेटल और आईटी: इनमें भी 1.5% तक का उछाल रहा है.
  • सोना-चांदी: कीमती धातुओं में भी आग लगी हुई है. सोना 1.57 लाख रुपये के पार पहुंच गया, जबकि चांदी में 5% से ज्यादा की बड़ी बढ़त दिखी है.

ये भी पढ़ें: सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें 9 फरवरी के लेटेस्ट रेट्स

आगे क्या हो सकता है?

सेबी (SEBI) एक्सपर्ट सुनील गुर्जर के मुताबिक, बाजार ने पिछले तीन हफ्तों का घाटा कवर कर लिया है. अगर निफ्टी 26,400 के स्तर को पार कर जाता है, तो यह तेजी और लंबी खिंच सकती है. हालांकि, निवेशकों को 24,650 के लेवल पर भी नजर रखनी चाहिए, क्योंकि इसके नीचे जाने पर बाजार में गिरावट आ सकती है.

ग्लोबल मार्केट से क्या संकेत मिले?

जापान के चुनावों में सरकार की बड़ी जीत और वहां मिलने वाली टैक्स छूट की खबरों ने भी भारतीय बाजार को सहारा दिया है. साथ ही अमेरिका के बाजारों में शुक्रवार को आई मजबूती का असर आज सुबह एशिया के सभी बाजारों पर साफ नजर आया है.

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी, जानें 9 फरवरी को आपके शहर में क्या है नया रेट?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >