Indian Railways: 18 को पटना से रांची के बीच दौड़ेगी वंदे भारत, 160 नहीं 61-62 किमी होगी स्पीड

Indian Railways|पटना से रांची के बीच कल एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ने वाली है. देश की सबसे तेज चलने वाली यह ट्रेन 160 किलोमीटर नहीं, बल्कि 60 से 62 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी. ट्रेन को 385 किलोमीटर का सफर तय करने में सवा छह घंटे का समय लगेगा.

देश की सबसे अत्याधुनिक और हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस 18 जून को पटना से रांची और रांची से पटना के बीच दौड़ेगी. इस ट्रेन की स्पीड 160 किलोमीटर नहीं, बल्कि 60 से 62 किलोमीटर प्रतिघंटा के बीच होगी. जी हां. पटना से रांची आते समय ट्रेन की औसत स्पीड 60.78 किलोमीटर होगी, जबकि रांची से पटना लौटते समय इसकी औसत स्पीड बढ़कर 61.60 किलोमीर प्रति घंटा हो जायेगी.

385 किलोमीटर का सफर 6:20 घंटे में

पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को पटना से रांची के बीच 385 किलोमीटर का सफर तय करने में 6 घंटे 20 मिनट लगेंगे. वहीं, रांची से पटना लौटते समय इतनी ही दूरी तय करने में उसे 6 घंटे 15 मिनट लगेंगे. पूर्व मध्य रेलवे की ओर से यह जानकारी दी गयी है. पूमरे ने कहा है कि पटना से हटिया और हटिया से पटना के बीच यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का दूसरा ट्रायल रन होगा.

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रूट

ट्रायल के दौरान ट्रेन पटना से गया, कोडरमा, हजारीबाग के रास्ते रांची के हटिया तक पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में हटिया से रांची, हजारीबाग, कोडरमा, गया के रास्ते पटना पहुंचेगी. 18 जून को सुबह 7:00 बजे ट्रेन पटना जंक्शन से रवाना होगी. इसका पहला पड़ाव 7:35 बजे जहानाबाद में होगा. यहां 2 मिनट के स्टॉपेज के बाद ट्रेन गया के लिए रवाना हो जायेगी.

1:20 बजे हटिया स्टेशन पहुंचेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 8:25 बजे गया जंक्शन पहुंच जायेगी. यहां 10 मिनट तक रुकेगी. 8:35 बजे गया से चलकर यह ट्रेन 9:35 बजे कोडरमा पहुंच जायेगी. कोडरमा से ट्रेन 9:37 बजे खुलेगी और 10:33 बजे हजारीबाग पहुंच जायेगी. यहां से 10:35 में लकर 11:35 बजे बरकाकाना और 12:20 बजे मेसरा पहुंचेगी. ट्रेन 1 बजे रांची और 1:20 बजे हटिया स्टेशन पहुंच जायेगी.

हटिया से 3:55 बजे खुलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

वापसी में वंदे भारत एक्सप्रेस हटिया स्टेशन से दोपहर 3:55 बजे खुलेगी. 4:10 बजे यह रांची स्टेशन पहुंच जायेगी. यहां से 4:15 पर खुलेगी और 4:35 बजे मेसरा पहुंच जायेगी. यहां से 4:37 बजे ट्रेन खुलेगी और 5:30 बजे बरकाकाना पहुंच जायेगी. 5 मिनट रुकने के बाद 5:35 में ट्रेन खुलेगी और शाम को 6:30 बजे हजारीबाग पहुंच जायेगी. 6:32 में हजारीबाग से चलकर 7:23 बजे वंदे भारत कोडरमा पहुंच जायेगी.

12 जून को हुआ था पहला ट्रायल

कोडरमा में ट्रेन 2 मिनट ही रुकेगी. 7:25 बजे यहां से खुल जायेगी और 8:45 बजे गया पहुंच जायेगी. गया में 10 मिनट के ठहराव के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस 8:55 बजे यहां से खुलेगी और 9:28 बजे जहानाबाद पहुंचा देगी. जहनाबाद से 9:30 बजे खुलकर ट्रेन 10:10 बजे पटना स्टेशन पहुंचा देगी. बता दें कि 12 जून को पटना रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का पहला ट्रायल रन हुआ था.

मंगलवार को नहीं चलेगी पटना-हटिया वंदे भारत एक्सप्रेस

पूर्व मध्य रेलवे की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक, पटना से हटिया के बीच ट्रेन के सात कॉमर्शियल हॉल्ट होंगे. पटना और हटिया के बीच यह ट्रेन जहानाबाद, गया, कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना, मेसरा और रांची स्टेशन पर रुकेगी. पटना और हटिया से यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी. मंगलवार को ट्रेन नहीं चलेगी. इस दिन इसका मेंटेनेंस होगा.

Also Read: इस दिन शुरू हो रहा है रांची-पटना Vande Bharat Train, रेल मंत्री ने दिए बड़े संकेत, जानें डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >