Indian Railways : अब घर बैठे मिनटों में बुक करें जनरल टिकट, काउंटर की लाइन से मिलेगी राहत

Indian Railways : अगर आप अक्सर जनरल कोच में सफर करते हैं और टिकट के लिए स्टेशन पर लंबी लाइन में लगने से परेशान रहते हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है. अब RailOne ऐप की मदद से घर बैठे अनारक्षित यानी जनरल टिकट बुक किया जा सकता है.

Indian Railways : अगर आप अक्सर जनरल कोच से ट्रेन में सफर करते हैं, तो RailOne ऐप आपके लिए काफी काम का हो सकता है. अब अनारक्षित यानी जनरल टिकट लेने के लिए स्टेशन के टिकट काउंटर पर लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं है. आप अपने स्मार्टफोन से घर बैठे RailOne ऐप के जरिए जनरल टिकट बुक कर सकते हैं. इससे आपका समय बचेगा और स्टेशन पर टिकट लेने की जल्दबाजी भी कम होगी. खासकर भीड़भाड़ वाले समय में यह सुविधा यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक हो सकती है.

swr.indianrailways.gov.in पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, भारतीय रेलवे ने RailOne नाम से अपना आधिकारिक ऑल-इन-वन सुपर ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप में यात्रियों के लिए रेलवे की कई जरूरी सेवाओं को एक ही जगह पर उपलब्ध कराया गया है. इससे टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन से जुड़ी अन्य जानकारी हासिल करना आसान हो जाता है. RailOne के जरिए यात्री रेलवे की विभिन्न सुविधाओं का इस्तेमाल अपने मोबाइल से कर सकते हैं, जिससे यात्रा पहले के मुकाबले ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो सकती है.

RailOne ऐप में क्या-क्या सुविधा मिलेगी आपको?

RailOne ऐप के जरिए यात्री आरक्षित और अनारक्षित टिकट (Reserved and Unreserved Tickets), प्लेटफॉर्म टिकट और सीजन पास बुक कर सकते हैं. इसके अलावा ऐप में ट्रेन खोजने, PNR स्टेटस, कोच की स्थिति और ट्रेन की लाइव लोकेशन देखने जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. सभी सेवाएं एक ही ऐप में आसानी से उपलब्ध हैं. डिजिटल तरीके से टिकट बुक करने की सुविधा से यात्रियों को टिकट काउंटर की लंबी कतार में लगने से राहत मिल सकती है, खासकर भीड़भाड़ के समय.

डिजिटल पेमेंट पर 3 फीसदी की छूट मिलेगी इन्हें

RailOne ऐप से अनारक्षित यानी जनरल टिकट बुक करने वाले यात्रियों को डिजिटल पेमेंट पर 3 फीसदी की छूट मिलेगी. यह छूट UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग समेत अन्य डिजिटल भुगतान माध्यमों से टिकट बुक करने पर लागू होगी. रेलवे के अनुसार, यह सुविधा 14 जनवरी 2026 से लागू है. इसका उद्देश्य यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए प्रोत्साहित करना और टिकट काउंटर की लंबी कतार से बचाकर यात्रा को आसान बनाना है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >