26 दिसंबर से रेल सफर महंगा, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Indian Railways Fare Hike: 26 दिसंबर से रेल सफर करना महंगा हो जाएगा. क्योंकि रेलवे ने यात्री भाड़े में इजाफा कर दिया है. रेल मंत्रालय ने रविवार को घोषणा की कि 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए साधारण श्रेणी के टिकट में प्रति किलोमीटर एक पैसा की बढ़ोतरी की जाएगी. रेलवे की घोषणा के बाद यात्रियों की जेब पर कितना असर पड़ने वाला है, आइये जानते हैं.

Indian Railways Fare Hike: रेल मंत्रालय ने बताया, 26 दिसंबर से मेल/एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की गैर-वातानुकूलित श्रेणी (Non ac category) और सभी ट्रेन की वातानुकूलित श्रेणियों (ac category) में प्रति किलोमीटर दो पैसे की वृद्धि की जाएगी.

215 किलोमीटर तक की साधारण श्रेणी की यात्रा में कोई वृद्धि नहीं

उपनगरीय रेल गाड़ियों के मासिक सीजन टिकट और अन्य ट्रेन में 215 किलोमीटर तक की साधारण श्रेणी की यात्रा के किराए में कोई वृद्धि नहीं की गई है.

आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

रेलवे की ओर से यात्रा किराए में बढ़ोतरी के बाद सवाल उठता है कि आखिर यात्रियों को टिकट के लिए कितना अधिक पैसा अतिरिक्त देना होगा. इसे इस तरह से समझा जा सकता है. अगर आप 500 किलोमीटर की यात्रा करते हैं, तो आपको केवल 10 रुपये अधिक देने होंगे.

किराए में इस बढ़ोतरी से रेलवे को 600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद

किराए में इस बढ़ोतरी से रेलवे को 31 मार्च 2026 तक करीब 600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद है. रेल मंत्रालय के अनुसार, जुलाई 2025 में की गई किराया वृद्धि से अब तक लगभग 700 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है.

ये भी पढ़ें: Indian Railway: सुरक्षित यात्रा के लिए नोट कर लें ये ट्रेन हेल्पलाइन नंबर, फटाफट मिलेगी मदद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >