Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, हो गा बोनस का ऐलान

1 / 1
Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, हो गा बोनस का ऐलान
फुल स्क्रीन में देखें

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, हो गा बोनस का ऐलान

Railways Bonus: दिवाली से पहले नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा देश के करीब 11.07 लाख भारतीय रेलवे (Indian Railways) के नॉन गैजेट कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा दिया है.

Railways Bonus: दिवाली से पहले नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा देश के करीब 11.07 लाख भारतीय रेलवे (Indian Railways) के नॉन गैजेट कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा दिया है. कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस दिया जाने वाला है.

Railways Bonus: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगायी गयी है. इस प्रोडक्टिविटी बोनस का फायदा भारतीय रेलवे के 11 लाख 7 हजार 340 कर्मचारियों को मिल रहा है. इसके कारण सरकार के खजाने पर 1969 करोड़ रुपये का बोझ आएगा.

Railways Bonus: सरकार के इस फैसले से ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट्स, ट्रेन मैनैजर्स (गार्ड्स) स्टेशन मास्टर्स, सुपरवाइजर्स, टेक्निशियन, टेक्निशियल हेल्पर्स, पॉइंट्समैन, मिनिस्ट्रियल स्टॉफ, और आरपीएफ और आरपीएसएफ पर्सवल को छोड़ दूसरे ग्रुप सी स्टॉक को इस बोनस का लाभ मिलेगा.

रेलवे का प्रदर्शन वित्त वर्ष 2022-23 में काफी शानदार रहा था. भारतीय रेल ने 1509 मिलियन टन की रिकॉर्ड माल ढुलाई की जबकि 6.5 अरब रेल यात्रियों ने सफर किया.

Also Read: Dabur India की तीन अनुषंगी कंपनियों पर अमेरिका-कनाडा में मुकदमा दर्ज, शेयर में दिखा बड़ा एक्शन

केंद्र सरकार के द्वारा इसके साथ ही, केंद्रीय कर्मचारियों को एक दूसरा तोहफा देते हुए चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर भी मुहर लगा दी है. बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक जुलाई से लागू होगा. ऐसे में कर्मचारियों और पेंशनधारकों को नवंबर के महीने में मिलने वाले सैलरी और पेंशन में तीन महीने का एरियर भी मिलेगा.

प्रोडक्टिविटी बोनस एक विशेष प्रकार का प्रोत्साहन या प्रोवाइड किया जाने वाला लाभ है जो किसी व्यक्ति या टीम को उनकी कार्य दक्षता और उत्पादकता में सुधारने के लिए दिया जाता है. यह एक आकर्षण के रूप में प्रयुक्त किया जाता है ताकि लोग अपने काम में अधिक समर्पित और प्रेरित रहें. यह बोनस कंपनी या आयोजन द्वारा तय किया जाता है और यह विभिन्न कारगरता मापकों पर निर्भर कर सकता है, जैसे कि उत्पादकता, कार्यक्षमता, उत्पादक योग्यता आदि. इसे उत्पादकता बोनस, कार्यक्षमता बोनस, या उत्पादक बोनस भी कहा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Madhuresh narayan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >