Cigarette Tax: फरवरी से ‘महंगा’ होगा धुआं, सिगरेट पर बढ़ा टैक्स, अब कश लगाने के लिए ढीली करनी होगी ज्यादा जेब

Cigarette Tax: नया टैक्स और 40% GST लागू होने से सिगरेट महंगी हो जाएगी. इसके चलते अगले साल बिक्री में 8% तक की गिरावट आ सकती है. प्रीमियम सिगरेट पर ₹8.5 प्रति स्टिक तक ड्यूटी बढ़ेगी, जिसका पूरा बोझ अब ग्राहकों को उठाना होगा.

Cigarette Tax : अगर आप भी सिगरेट के शौकीन हैं, तो अपना बजट थोड़ा बढ़ा लीजिए. 1 फरवरी से लागू होने वाली नई एक्साइज ड्यूटी और 40% GST ने सिगरेट को और भी प्रीमियम बना दिया है. जहां महंगी सिगरेट के शौकीनों पर इसका सीधा असर पड़ेगा, वहीं सस्ती सिगरेट बेचने वाली कंपनियां अब ग्राहकों को रोकने के लिए कशमकश करती नजर आएंगी. रेटिंग एजेंसी क्रिसिल (Crisil) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस बढ़ती महंगाई के कारण सिगरेट की बिक्री में 6-8% तक की गिरावट आने की आशंका है.

महंगी होगी हर ‘पफ’

  • 1 फरवरी से टैक्स का नया ढांचा लागू हो रहा है. पुरानी ‘सेस’ (Cess) व्यवस्था खत्म कर दी गई है और उसकी जगह एडिशनल एक्साइज ड्यूटी लगा दी गई है.
  • लंबी सिगरेट (Mid/Premium): अगर आप 65mm से लंबी सिगरेट पीते हैं, तो हर एक स्टिक पर ₹3.6 से ₹8.5 तक की ड्यूटी लगेगी.
  • छोटी सिगरेट (Mass Segment): सस्ती और छोटी सिगरेट पर ₹2.05 से ₹2.1 प्रति स्टिक की ड्यूटी लगेगी.
  • GST का झटका: सिगरेट की फाइनल कीमत पर अब 40% GST लगेगा.

कौन सी सिगरेट कितनी महंगी?

प्रीमियम सिगरेट: महंगी सिगरेट पीने वाले लोग अक्सर ब्रांड के वफादार होते हैं, इसलिए कंपनियां टैक्स का पूरा बोझ ग्राहकों पर डाल देंगी. यानी महंगी सिगरेट और भी महंगी हो जाएगी.
सस्ती सिगरेट: इस सेगमेंट में लोग कीमत को लेकर बहुत सतर्क रहते हैं. इसलिए कंपनियां टैक्स का कुछ हिस्सा खुद झेलेंगी ताकि ग्राहक सिगरेट पीना न छोड़ दें. फिर भी, इसकी कीमतों में बढ़ोतरी तो तय है.

कंपनियों पर क्या होगा असर?

रेटिंग एजेंसी Crisil के मुताबिक

  • बिक्री में कमी: टैक्स बढ़ने से अगले साल सिगरेट की कुल बिक्री में 6% से 8% की गिरावट आ सकती है.
  • मुनाफा: कंपनियों के मुनाफे (EBIT Margin) में थोड़ी कमी आएगी, लेकिन फिर भी यह 58% से ऊपर रहेगा, जो कि काफी मजबूत है.
  • आर्थिक स्थिति: सिगरेट कंपनियों के पास ₹20,000 करोड़ से ज्यादा का कैश जमा है और उन पर कर्ज न के बराबर है, इसलिए वे इस झटके को आसानी से झेल लेंगी.

Also Read: बजट 2026 : हलवा सेरेमनी के साथ ‘मिशन बजट’ शुरू, अब 1 फरवरी तक ‘कैद’ रहेंगे अधिकारी !

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >