अब सस्ते में छलका सकेंगे अमेरिका की बॉर्बन! जेब पर पड़ेगा कम बोझ, जानें क्यों?

Bourbon Whiskey: भारत में बॉर्बन व्हिस्की सस्ती होने वाली है. सरकार ने आयात शुल्क 150% से घटाकर 50% कर दिया है. अमेरिका के साथ व्यापार समझौते की चर्चाओं के बीच यह बड़ा कदम उठाया गया है.

Bourbon Whiskey Price: अगर आप बॉर्बन व्हिस्की के शौकीन हैं, तो खुश हो जाइए. भारत सरकार ने बॉर्बन व्हिस्की पर आयात शुल्क घटाकर 150% से 50% कर दिया है. यानी अब अमेरिकी बॉर्बन की कीमतों में भारी कटौती देखने को मिल सकती है और आप अपनी हर शाम को रंगीन बना सकते हैं.

भारत में कितनी बिकती बॉबर्न व्हिस्की

  • अमेरिका भारत को बॉर्बन व्हिस्की का प्रमुख निर्यातक है.
  • इसके प्रमुख निर्यातक देशों में अमेरिका, यूएई, सिंगापुर और इटली शामिल हैं.
  • भारत में बिकने वाली बॉर्बन व्हिस्की का 25% हिस्सा अमेरिका से आता है.
  • 2023-24 में 25 लाख डॉलर की बॉर्बन भारत में आयात की गई थी.
  • सरकार ने बाकी शराबों पर 100% आयात शुल्क बरकरार रखा है, लेकिन बॉर्बन अब पहले से सस्ती होगी.

कितनी घटेगी बॉबर्न व्हिस्की की कीमत

  • भारत ने बॉर्बन व्हिस्की पर आयात शुल्क घटाकर 50 प्रतिशत कर दिया है.
  • बॉर्बन व्हिस्की पर सीमा शुल्क में कटौती की अधिसूचना 13 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ वार्ता से ठीक पहले की गई.
  • उम्मीद की जा रही है कि भारत में अमेरिका की बॉबर्न व्हिस्की की कीमत घटकर आधी रह जाएगी.

अमेरिका-भारत व्यापार संबंधों को मिलेगा बूस्ट

इस फैसले के पीछे भारत और अमेरिका के बीच व्यापक व्यापार समझौते की चर्चा का भी बड़ा रोल है. दोनों देश 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब डॉलर तक ले जाने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं.

ट्रंप-मोदी मुलाकात से पहले बड़ा फैसला

यह ऐलान ऐसे समय पर हुआ है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात होने वाली है. इससे साफ है कि दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों में गर्माहट बढ़ रही है.

इसे भी पढ़ें: एसआईपी से 1 करोड़ की कमाई पर कितना लगेगा टैक्स? जानने पर फटी रह जाएंगी आखें

तो अब कब सस्ती होगी बॉबर्न व्हिस्की?

राजस्व विभाग की अधिसूचना के बाद जल्द ही यह कटौती अमल में आ सकती है. यानी अगर आपने अमेरिका से आई जैक डेनियल्स या जिम बीम ट्राय करने का प्लान बना रखा है, तो यह सही समय हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: महंगाई से आम आदमी को राहत, जनवरी में सस्ती हुईं खाने की चीजें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >